Homemade Serum For Face: हर महिला ग्लास स्किन पाना चाहती है। वहीं आजकल ग्लास स्किन का ट्रेंड काफी ज्यादा चल रहा है। इस लुक को पाने के लिए मार्केट में कई महंगे-से-महंगे प्रोडक्ट्स भी मिल जाते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा महिलाएं सीरम खरीदना पसंद करती हैं। हालांकि, आप घर पर भी ग्लास स्किन के लिए सीरम बना सकते हैं। यह आपकी स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाने में मदद करता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर सीरम कैसे तैयार कर सकते हैं।

 मुलेठी से बनाएं सीरम

ग्लास स्किन पाने के लिए आप मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन की देखभाल के लिए मददगार होते हैं। अगर आप मुलेठी को एलोवेरा जेल, विटामिन ई, नारियल तेल और गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाते हैं, तो यह आपकी स्किन को मुलायम बनाने में मदद करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आपका चेहरा फ्रेश, मुलायम और हेल्दी दिखाई देता है।

आपको बता दें कि ग्लास स्किन का मतलब केवल गोरा दिखना नहीं होता है। बल्कि इसका मतलब साफ, हाइड्रेटेड, स्मूद और नेचुरल ग्लो वाली त्वचा होता है। हर स्किन टोन पर ग्लास स्किन का लुक पाया जा सकता है। इसके लिए त्वचा को सही पोषण और देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में आप मुलेठी से बना घरेलू सीरम अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Homemade Facepack: पिंपल्स के निशान हटाने के लिए अपनाएं मोरिंगा का यह घरेलू फेस पैक

सीरम बनाने के लिए आपको मुलेठी की डंडी, नारियल तेल, विटामिन ई कैप्सूल, एलोवेरा जेल और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मुलेठी की डंडियां रखें। इसके बाद इसमें दो बड़े चम्मच नारियल तेल, दो विटामिन ई कैप्सूल का तेल, दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और एक से दो बड़े चम्मच गुलाब जल डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें और कुछ समय के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद मिश्रण को छानकर कांच के एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें। सीरम बनाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो मुलेठी से बना यह सीरम आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। वहीं, नारियल तेल रूखेपन को कम करने में लाभदायक होता है। सीरम लगाने से पहले अपने स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश से चेहरा साफ करें। इसके बाद थोड़ी मात्रा में सीरम लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं। आप इसे रोजाना अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही संतुलित खानपान और पर्याप्त नींद का भी विशेष ध्यान रखें।