Homemade Facepack: मोरिंगा का इस्तेमाल केवल खाने में ही नहीं, बल्कि त्वचा की देखभाल के लिए भी किया जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स के दाग हैं और आप उनसे परेशान हैं, तो आप इस घरेलू नुस्खे को आजमा सकते हैं। यह त्वचा को गहराई से साफ करने के साथ उसे फ्रेश बनाए रखने और चेहरे की प्राकृतिक चमक बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके लिए आपको ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का तरीका।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
मोरिंगा पाउडर - 2 चम्मच
चावल का आटा - 1 चम्मच
बेसन - 1 चम्मच
दही - 2 चम्मच
एलोवेरा जेल - 1 चम्मच
थोड़ा सा गुलाब जल
ऐसे करें इस्तेमाल
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में मोरिंगा पाउडर, चावल का आटा और बेसन डालें। अब इसमें दही और एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। ध्यान रखें कि पेस्ट न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा।
यह भी पढ़ें- Best Face Pack For Skin: महंगे स्किन ट्रीटमेंट की नहीं पड़ेगी जरूरत, चिया सीड्स से बने ये 3 फेस पैक देंगे नेचुरल ग्लो
- फिर आप अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद तैयार फेस पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें और हल्का मॉइश्चराइजर लगा लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार किया जा सकता है। इसे रेगूलर लगाने से पिंपल्स के दाग हल्के पड़ने में मदद मिल सकती है और स्किन की चमक भी बढ़ सकती है। अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो यह फेस पैक स्किन से एक्सट्रा ऑयल को कम करने में भी मदद करता है।