Homemade Facewash: ज्यादातर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए मार्केट से महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, जो उनके चेहरे पर निखार तो लाता है, लेकिन लंबे समय में त्वचा का प्राकृतिक तेल छीनकर स्किन को बेजान और रूखा बना देता है। ऐसे में अगर आप केमिकल के साइड इफेक्ट से बचना चाहते हैं, तो आप कुदरती गुलाबी निखार पा सकते हैं।
जानें कैसे करें इस्तेमाल
इसके लिए आपको मार्केट के फेस वॉश को अलविदा कहना होगा और घर पर बना फेस वॉश इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपकी स्किन को गहराई से साफ करेगा। वहीं, चेहरे की गंदगी निकालने में मदद करता है। ऐसे में चेहरे पर जल्दी निखार आता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका।
यह भी पढ़ें- How To Apply Mehndi: जावेद हबीब ने बताया बालों में मेहंदी लगाने का सही तरीका, वरना हो सकते हैं बाल ड्राई
इसे बनाने के लिए आपको बेसन, कच्चा दूध और गुलाब जल की जरूरत होगी। सबसे पहले एक कटोरी में बेसन डालें। इसके बाद इसमें एक चम्मच कच्चा दूध डालकर मिला लें। फिर इसमें गुलाब जल मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर इसका क्रीमी फेस पैक तैयार कर लें। इसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धोएं। फिर तैयार पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। उंगलियों के पोरों से गोल-गोल घुमाते हुए करीब 2 मिनट तक चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें।