Homemade Blush: आज के समय में ब्यूटी प्रोडक्ट्स काफी महंगे मिलते हैं। जिसमें से कुछ स्किन के लिए नुकसानदायक भी साबित होते हैं। वहीं कई महिलाओं की कोशिश होती है कि वह ऑर्गेनिक चीजों का इस्तेमाल करें। ब्यूटी प्रोडक्ट में महिलाओं की सबसे ज्यादा पसंदीदा चीज ब्लश होता है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपके गाल नेचुरली लाल दिखें तो आपके लिए यह लेख बहुत ही काम आने वाला है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कैसे ही आप कम रुपए में एक देसी ब्लश बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह पूरा नेचुरल होता है। इसमें किसी भी तरह का केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। तो चलिए जानते हैं नेचुरल ब्लश बनाने का तरीका।

ऐसे बनाएं ब्लश

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए चुकंदर पाउडर, अरारोट, गुलाब जल। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चुकंदर को पतले स्लाइस में काट लें और इसे धूप में सूखने के लिए रख दें। चुकंदर के स्लाइस को अच्छी तरीके से सूखने के बाद इसे आप मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लें।

यह भी पढ़ें- Winter Skin Care : सर्दियों में रूखी त्वचा और डैंड्रफ से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

अब इसमें आप थोड़ा सा अरारोट मिलाएं। अगर आपको हल्का रंग चाहिए तो अरारोट ज्यादा मिलाएं और अगर आपको ज्यादा लाल चाहिए तो आप कम अरारोट मिलाएं। इसे यूज करने के लिए आप चुकंदर पाउडर में दो-तीन दिन गुलाब जल के डालकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर आप उंगलियों से गालों पर हल्का सा लगाएं और फिर इसे ब्लेंड कर लें। यह बिल्कुल नेचुरल होता है और यह सेंसेटिव स्किन वालों के लिए भी सेफ होता है।