Natural Hair Pack: आज के समय में कम उम्र में सफेद बाल होना एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में लोग इस समस्या का समाधान पाने के लिए कई घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं। अगर आप भी इस तरह की परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो केला आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। आज हम आपको एक नेचुरल हेयर पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप बालों के सफेद होने और झड़ने की परेशानी को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सबसे पहले आप एक बाउल में चार चम्मच ताजा दही लें। इसके बाद इसमें दो चम्मच मेहंदी पाउडर, एक चम्मच कलौंजी के दाने, दो लौंग और एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब मेहंदी, हल्दी, कलौंजी और लौंग का पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद एक लोहे के बर्तन में दही डालें और इसमें तैयार किया हुआ पाउडर मिलाकर अच्छे से मिश्रण तैयार करें।
यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: रोज सिर्फ 10 मिनट अपनाएं यह स्किन केयर रूटीन, चेहरा बनेगा चमकदार और हेल्दी
इस हेयर पैक को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगाएं और लगभग 1 घंटे तक लगा रहने दें। समय पूरा होने के बाद बालों को पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। इसे लगाने के कुछ दिनों बाद ही आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा। इसे आप महीने में 2 बार लगा सकते हैं।