Hairfall Contrl Tips: आजकल बाल झड़ना एक बहुत ही आम समस्या हो गई है। इसके पीछे का मुख्य कारण गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल है। ऐसे में आज हम आपको बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक बेहद आसान और असरदार घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं। इसे अपनाकर आप अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस खास हेयर हेल्थ पाउडर को बनाने का तरीका, जो आपके बालों को अंदर से पोषण देने में मदद करेगा। इसके नियमित सेवन से बालों का झड़ना कम हो सकता है और बाल पहले से अधिक मजबूत व स्वस्थ बन सकते हैं।
सामग्री
कड़ी पत्ता – 1 कप
मेथी दाना – ½ कप
तिल के बीज – ½ कप
गुड़हल के सूखे फूल – 1 से 2 बड़े चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप एक कड़ाही में कड़ी पत्ता, मेथी दाना, तिल के बीज और गुड़हल के फूल को धीमी आंच पर हल्का भून लें।
- फिर इसके बाद इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप सभी चीजों को मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर तैयार कर लें।
- अब आपका हेयर हेल्थ पाउडर तैयार है। इसे आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: ड्राई स्किन वालों के लिए वरदान है मलाई, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका
इस तरह करें सेवन
इसे आप रोजाना 1 से 2 चम्मच इस पाउडर का सेवन गुनगुने पानी या छाछ के साथ कर सकते हैं। इसके अलावा इसे स्मूदी, जूस या सलाद में मिलाकर भी खाया जा सकता है।
क्या हैं इसके फायदे?
इस पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और कई जरूरी विटामिन मौजूद होते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से हेयर फॉल कम हो सकता है और बालों को मजबूती मिल सकती है। साथ ही यह स्कैल्प को भी पोषण प्रदान करता है, जिससे बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है। स्वस्थ आहार और अच्छी जीवनशैली के साथ इसका सेवन करने से बालों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।