Hair Care Tips: बालों की सुंदरता केवल उसकी लंबाई और रंग से नहीं होती है, बल्कि बालों का सिल्की और चमकदार होना भी बहुत जरूरी होता है। वहीं, प्रदूषण और धूप के चलते बाल बेजान और रूखे दिखाई देने लगते हैं। कई बार इसके पीछे का कारण हीट स्टाइलिंग टूल्स और गलत हेयर रूटीन भी होते हैं। ऐसे में महिलाएं एक्सपेंसिव सैलून ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, जहां उन्हें काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। आपको बता दें कि ऐसे में आपके घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों से बालों की समस्या का समाधान पा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लेख में बेहतरीन हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करेगा। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

ऐसे करें इस्तेमाल

इसके लिए आपको नारियल तेल और जैतून के तेल की जरूरत पड़ेगी। दोनों तेलों का एक स्मूथ मिश्रण तैयार कर लें। इस तैयार मिश्रण को बालों की लंबाई और सिरों पर अच्छी तरह से लगा लें। इसके बाद इसे आधे घंटे के लिए बालों में लगा रहने दें। समय पूरा होने के बाद इसे माइल्ड शैंपू से धो लें। इसे लगाने के बाद आपके बाल मुलायम और बहुत ही चमकदार दिखाई दे सकते हैं। वहीं, इसका इस्तेमाल आप नियमित रूप से कर सकते हैं। यह बालों की चमक बढ़ाने में मदद कर सकता है।

आपको बता दें कि नारियल तेल को बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह बालों की अंदरूनी परत तक पहुंचकर उन्हें मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। जैतून के तेल में प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को हाइड्रेट रखने और ड्राईनेस को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह कंडीशनर की तरह बालों की ऊपरी परत को स्मूथ बनाने में भी मदद करता है। ऐसे में बाल आसानी से सुलझ सकते हैं और टूटने की समस्या कम हो सकती है।