DIY Hair Care Tips: हर महिला को अपने बालों से बहुत प्यार होता है, क्योंकि बाल उनकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। हर महिला चाहती है कि उसके बाल सुंदर और घने रहें। इसके लिए वे काफी नुस्खे भी अपनाती हैं तो कई महिलाएं महंगे प्रोडक्ट का सहारा लेती है। इसके बावजूद कुछ खास असर दिखाई नहीं देता है। ऐसे में आज हम आपको बहुत ही असरदार नुस्खा बताएंगे। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको ग्लीसरीन का इस्तेमाल करना है। यह बालों को कई तरीके से फायदा पहुंचता है। ऐसे में आज हम आपको इसके इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे।
अगर आपके बाल रूखेऔर बेजान रहते हैं तो आपके लिए ग्लीसरीन का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आपको शैंपू करने के बाद अपने कंडीशनर में थोड़ी सी ग्लीसरीन मिलानी है। इसे आप अपने बालों में लगाएं और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। इसे आप 5 से 10 मिनट के बाद पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल करने की कुछ दिनों बाद ही आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।
यह भी पढ़ें- Acne Marks Home Remedies: पिंपल्स के दाग धब्बों से हैं परेशान, फिटकरी करेगा समाधान... बस ऐसे करना है इस्तेमाल
ग्लिसरीन की मदद से आपके बाल मुलायम और काफी स्मूद देखेंगे। मेडिसिन बालों को शाइनी बनता है। इसके साथ ही आप अपनी डाइट का भी ख्याल रखें। सही पोषण मिलने से बालों को फायदा मिलता है। बालों को हल्दी रखने के लिए आप हरी सब्जियां फल और सही मात्रा में पानी पिएं। इसके साथ ही आप कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लें। बालों को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना भी जरूरी है। जब आप खुद स्वस्थ रहेंगे तो आपके बाल भी स्वस्थ रहेंगे।