Skin Care: हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन शाइनी और बेदाग दिखे। इसके लिए कुछ महिलाएं काफी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं तो कुछ महिलाएं पार्लर का सहारा लेती हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कोई खास रिजल्ट नहीं आता है। ऐसे में आप घर में मौजूद कुछ चीजों से भी अपनी त्वचा का ख्याल रख सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कैसे आप नेचुरल तरीके से आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
चुकंदर एक ऐसा चीज है जो स्क्रीन की चमक बढ़ाने में और दाग धब्बे को कम करने में मददगार होता है। इसके लिए आप चुकंदर से बने आइस क्यूब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

चुकंदर आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसके लिए आपको बता दें कि चुकंदर में एंटीबैक्टीरियल होते हैं, जो स्किन में होने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन टेक्सचर को बेहतर करता है। यह पिगमेंटेशन को भी कम करने में मददगार होता है। इसका इस्तेमाल से आपके स्किन सॉफ्ट होती है। इसके लिए आप चुकंदर को छीलकर कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसमें आप थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। अब आप इसके जूस को छान लें। इस जूस को आप आइसक्यूब में डालकर फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। जब यह क्यूब तैयार हो जाए, तो इन्हें आप रात को सोने से पहले चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथ से रगड़ें। 

यह भी पढ़ें- Skin Care: सुबह की ये 4 आदतें बना देंगी आपकी त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी, आप भी अपनाएं ये रूटीन

चुकंदर के रस में आप दूध दो चम्मच और गुलाब जल मिक्स करके छान लें। इसके बाद इसे आप आइस क्यूब में जमने के लिए रख दें। तैयार इस क्यूब को आप फेस पर इस्तेमाल करें। चुकंदर के रस को आप चावल के पानी के साथ मिला लें। फिर इसे आइस क्यूब में जमा लें। वहीं जब आइस क्यूब तैयार हो जाए तो इसे आप हल्के हाथों से चेहरे पर रब करें। इसके इस्तेमाल करने से आपकी स्किन साफ होगी और काफी चमत्कार भी दिखेगी।