Fruits Peel Uses: हम फल खा कर कचरे में फेंक देते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि फलों के छिलकों को कई घरेलू कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इन छिलकों का इस्तेमाल ब्यूटी केयर से लेकर घर की साफ - सफाई के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके कामों को आसान करने में मदद करते हैं। आज हम इस लेख में बताएंगे कि आप अलग अलग छिलकों को किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं।
सेब के छिलके
इनमें ऐंटीऑक्सीटेंड्स और विटामिन सी पाया जाता है, जो आपकी स्किन के टोन को अप करता है। इसके साथ ही इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन भी फ्रेश रहती है। इसके लिए आप सेब के पानी में उबाल लें। इसके बाद इसे ठंडा करके रूई की मदद से पानी स्किन पर लगाएं। ऐसा करने से स्किन मुलायम और हेल्दी होती है।
आम के छिलके
आम के छिलकों में नेचूरल ऑयल होता है। यह बाल झड़ने जैसी परेशानी को खत्म करने में मदद करता है। इसके लिए आप आम के छिलकों को पीस लें। इसके बाद इसे आप दही में मिलाकर बालों में लगाएं।
यह भी पढ़ें- World Hypertension Day 2025: हाई ब्लड प्रेशर बन सकता है जान का खतरा, आ सकता है हार्ट अटैक?, ऐसे करे बचाव
नींबू और संतरे के छिलके
इनके छिलकों से मच्छरों को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप इन छिलकों को सुखा लें। फिर इन्हें आप धीमी आंच में जलाएं। ऐसा करने में मच्छर दूर रहते हैं।
केले के छिलके
इनमें फॉस्फोरस और पोटैशियम मौजूद होता है। यह पोधों की ग्रोथ में मदद करता है। केले के छिलकों को आप धो कर सुखा लें। इसके बाद इसे आप मिट्टी में डाल दें। आप केले के छिलकों का इस्तेमाल कर बैग और जूते चमका सकते हैं।