Summer Skin care Home Remedies: गर्मी के मौसम में तेज धूप, गर्म हवाओं और धूल-भरी आंधियों के कारण चेहरे पर टैनिंग, कालापन और रूखापन आना आम बात है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई महिलाएं पार्लर का सहारा लेती हैं, लेकिन कई बार इसके बावजूद मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। ऐसे में खीरा आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय साबित हो सकता है। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। खीरे में पानी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को अंदर से नमी प्रदान करते हैं और धूप से हुई क्षति को कम करने में मदद करते हैं।
ऐसे करें खीरे का इस्तेमाल
खीरा और दही का फेस पैक
स्किन की टैनिंग और पिगमेंटेशन को कम करने के लिए सबसे पहले खीरे को कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा दही मिलाकर एक फेस पैक तैयार करें। अब इस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। यह फेस पैक त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ पिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है।
खीरे के जूस का इस्तेमाल करें
आप ताजे खीरे का जूस निकालकर उसे स्किन टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा को तुरंत ठंडक पहुंचाने का काम करता है और चेहरे को फ्रेश महसूस कराता है।
यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: ड्राई स्किन वालों के लिए वरदान है मलाई, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका
खीरे से बनाएं नेचुरल टोनर
खीरे में मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा के ओपन पोर्स को टाइट करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए एक कॉटन पैड लें और उसे खीरे के रस में डुबो लें। अब इसे पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। नियमित रूप से ऐसा करने से त्वचा साफ, तरोताजा और ग्लोइंग नजर आ सकती है। खीरे का नियमित इस्तेमाल त्वचा को हाइड्रेट रखने, टैनिंग कम करने और चेहरे की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद कर सकता है। हालांकि, किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी त्वचा के अनुसार पैच टेस्ट जरूर कर लें।