Coconut Oil V/S Mustard Oil: सर्दियों में स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। वहीं ठंडी हवा त्वचा को ड्राई कर देती है। ऐसे में स्किन में खुजली होने लगती है। ऐसे में कई बार त्वचा फटने भी लगती है। वहीं ज्यादातर लोग नारियल का तेल या सरसों का तेल का इस्तेमाल करते हैं। इस बीच आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में स्किन के लिए कौन सा तेल ज्यादा बेहतर होता है। तो जल्दी तो चलिए जानते हैं इस बारे में। 

सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है। यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। साथ ही यह ब्लड सरकुलेशन को भी बढ़ाता है। वहीं सरसों के तेल में विटामिन ए और फैटी एसिड होता है, जो स्किन में गहराई तक जाकर नमी पहुंचाता है। जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई होती है, उन लोगों के लिए सरसों का तेल काफी अच्छा माना जाता है। यह फंगल इंफेक्शन से भी बचाने में मदद करता है। साथ ही खुजली को भी कम करता है। 

नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं

वहीं अगर नारियल के तेल की बात करें तो यह हल्का होता है। यह त्वचा में आसानी से सूख जाता है और मॉइश्चराइजिंग भी काफी बेहतर करता है। नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। वहीं ऑइली स्किन वालों के लिए नारियल का तेल ज्यादा बेहतर होता है। इसे आप होठों और हाथों-पैरों में लगाकर ड्राइनेस की समस्या से निजात पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Hair Growth Remedies: अच्छी हेयर ग्रोथ के लिए पिएं ये ड्रिंक, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

वहीं अगर दोनों तेल की तुलना की जाए तो सरसों का तेल गर्म और  मॉइश्चराइजर होता है, जो ड्राई स्किन के लिए बेहतर होता है। साथ ही ठंड से राहत दिलाता है। वहीं नारियल का तेल हल्का होता है। यह जलन को कम करता है।