UPSC CDS 1 Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) 1, नौसेना अकादमी (NA) 1 और संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) 1 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 
यूपीएससी एनडीए 1, सीडीएस 1 और एनए रिजल्ट 2026 चके करने के लिए डायरेक्ट लिंक 
यूपीएससी सीडीएस 1 2026 के रिजल्ट के अनुसार कुल 8,826 उम्मीदवारों ने सेवा चयन बोर्ड (SSB) के इंटरव्यू के लिए सफल हुए हैं। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं उन्हें रिजल्ट घोषित होने के दो सप्ताह के अंदर भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

यूपीएससी सीडीएस 1 रिजल्ट 2026: ऐसे करें चेक 
चरण 1. संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर "What’s New" सेक्शन पर जाएं।
चरण 3. CDS, NDA या NA रिजल्ट नोटिफिकेश पर क्लिक करें।
चरण 4. PDF फ़ाइल आपकी स्क्रिन पर खुल जाएगी। 
चरण 5. उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें और भविष्य के लिए उसे डाउनलोड कर ले।