Rajasthan Recruitment: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बिजली कंपनियों ने 2005 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम, प्रसारण निगम और तीनों विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) में जूनियर इंजीनियर (जेई), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट-2 के पद भरे जाएंगे।
बिजली निगमों में 2005 पदों पर होगी भर्ती
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,005 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक 869 पद जूनियर इंजीनियर के हैं। इसके अलावा जूनियर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट-2 के 765 पद और जूनियर अकाउंटेंट के 371 पद शामिल हैं। इनमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल शाखा के पद शामिल हैं। इसके अलावा जूनियर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट-2 के 765 और जूनियर अकाउंटेंट के 371 पदों पर नियुक्तियां होंगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Rain Alert: अगले 24 घंटे अहम, पश्चिमी राजस्थान में तेज बारिश के आसार
आपको बता दें कि जोधपुर डिस्कॉम में 448, अजमेर डिस्कॉम में 393, उत्पादन निगम में 308 और प्रसारण निगम में 263 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया में एससी, एसटी, बीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग, महिला, पूर्व सैनिक तथा अन्य आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा। आवेदन संबंधी सहायता के लिए कार्यदिवसों में हेल्पलाइन 9414056655 पर संपर्क किया जा सकेगा।