Women Health care Tips: रोटी-सब्जी भारतीय घरों में पसंदीदा खाना माना जाता है। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक होने की वजह से हर किसी की थाली का हिस्सा होती है। वहीं, महिलाएं अक्सर अपनी डेली डाइट में रोटी-सब्जी को शामिल करती हैं। ऐसे में महिलाओं को लगता है कि यह पूरी तरह से संतुलित और पौष्टिक आहार होता है। लेकिन आपको बता दें कि क्या सच में सिर्फ रोटी और सब्जी खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिल जाता है। अगर आप भी कुछ इस तरह का ही मानते हैं, तो आपको बता दें कि आप गलतफहमी में हैं। आपकी थाली से पेट तो भर जाता है, लेकिन कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी रह जाती है। ऐसे में शरीर को ताकत और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए थाली में कुछ और जरूरी चीजों को शामिल करना भी जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में इससे जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में बताएंगे। 

थाली में इन पोषक चीजों को करें शामिल

आपको बता दें कि थाली में सबसे बड़ी कमी प्रोटीन की होती है। अगर महिला दो रोटी के साथ थोड़ी सी सब्जी खाती है और साथ में दही, पनीर आदि नहीं खाती है, तो ऐसे में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल नहीं करने पर पोषण की कमी हो सकती है। प्रोटीन शरीर में बालों की सेहत, त्वचा की मरम्मत, इम्यूनिटी और हार्मोन बैलेंस जैसे कई जरूरी कार्यों में मदद करता है।

अगर आप डाइट में पर्याप्त प्रोटीन लेते हैं, तो महिलाओं को थकान, बाल झड़ना और कमजोरी जैसी परेशानियों से बचने में मदद मिल सकती है। वहीं, प्रोटीन की कमी होने से मसल्स भी धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी थाली में चना, राजमा, स्प्राउट्स, सोया और अन्य प्रोटीन से भरपूर चीजें जरूर शामिल करें।

यह भी पढ़ें- Health Tips: ओमेगा-3 सप्लीमेंट लेने से पहले जान लें साइड इफेक्ट्स और जरूरी सावधानियां

हर बार एक तरह की सब्जियां खाने से जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में महिलाओं को आयरन, विटामिन और कैल्शियम की कमी हो सकती है, जिस वजह से एनर्जी कम होना, हड्डियां कमजोर होना और पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं जैसी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं, महिलाओं के लिए जरूरी है कि वे अपनी डाइट में नट्स, बीज, मूंगफली, अलसी, घी और कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल जैसी चीजें शामिल करें। ये चीजें उनकी सेहत के साथ-साथ बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकती हैं।

दाल, रोटी और सब्जी के साथ आप अपनी थाली में सलाद, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज और मौसमी फल भी जरूर शामिल करें। इन्हें खाने से आपकी आंतों की सेहत को भी बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। वहीं, आप फर्मेंटेड फूड को भी अपनी डाइट में शामिल जरूर करें। इसके लिए आप दही और छाछ का सेवन कर सकते हैं।

आपकी रोज की थाली में एक चौथाई भाग रोटी, चावल और अन्य साबुत अनाज का होना चाहिए। वहीं, एक चौथाई भाग सब्जियां और सलाद का हो सकता है। इसके अलावा, एक चौथाई भाग प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का होना चाहिए। इसके साथ में एक कटोरी दही या छाछ भी जरूर शामिल कर सकते हैं।