Winter Health Tps: सर्दियों में मार्केट में आपको कई तरह की सब्जियां देखने को मिल जाएंगी। सब्जियां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। इस मौसम में डाइट में ऐसी सब्जियों को शामिल करना जरूरी होता है जिनकी तासीर गर्म हो। इन सब्जियो को आपको डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह ,सब्जियां पोषक तत्वों आयरन की कमी पूरी करते हैं। साथी आपके में सिस्टम को भी मजबूत करने में मदद मिलती है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि सर्दी में आपको कौन सी सब्जियों को खाना चाहिए जो आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं तो चलिए जानते हैं इन सब्जियों के बारे में।
चुकंदर
चुकंदर शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसकी तासीर भी गर्म होती है। अगर स्वास्थ्य के बात करें तो इसमें अपनी अच्छी मात्रा में पानी पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन समेत गई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए आप चुकंदर को सब्जी, अचार, सलाद, जूस के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं।
गाजर
गाजर की तासीर गर्म होती है। इसमें फैट बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही आंखों के लिए तो बहुत ही ज्यादा लाभकारी होती है। प्रोटीन के लिए यह अच्छा माना जाता है। वहीं आप इसे सब्जी सलाद और हलवे के रूप में खा सकते हैं।
शलजम
आप शलजम को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इसकी तासीर गर्म होती है। साथ इसमें कई पोस्ट तक मौजूद होते हैं। इससे आपके अंदर फाइबर , कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, विटामिन सी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, इसलिए इसे डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए।
शकरकंद
सर्दियों में शकरकंद खूब खाया जाता है। वहीं कुछ लोग इसकी सब्जी बनाकर खाना पसंद करते ,हैं तो कुछ लोग इसकी सब्जी बनाकर खाते हैं। यह काफी टेस्टी होता है। इसे आप उबालकर या भून कर भी खा सकते हैं। इसकी तासीर भी गर्म होती है। साथ ही इसका स्वाद मीठा होता है। ऐसे में आप शकरकंद को अपनी डाइट में शामिल करें।