Healthy Tips: आपने अक्सर बड़े - बुर्जुगों को कहते हुए सुना होगा कि खाने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए। थोड़ा समय का गैप देकर नहाना चाहिए। आपके भी दिमाग में जरूर आता होगा कि आखिर ऐसा क्यों। कई बार आप इसे अंधविश्वास समझ के इग्नोर कर देते होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। एक्सपर्ट के मुताबिक यह आदत सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि खाने के बाद तुरंत क्यों नहीं नहाना चाहिए। साथ ही बताएंगे कि भोजन और नहाने के बीच कितने समय का गैप होना चाहिए।

जानें क्यों नहीं नहाना चाहिए
नहाने से हाइपरथर्मिक रिएक्शन होता है। जो बॉडी के अंदर के तापमान को बढ़ा देती है। वहीं जब हम खाना खाते हैं तो हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। वहीं खाना खावे के बाद पहले से ही तापमान बढ़ा हुआ होता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है। क्यों कि ब्लड पाचन अंगो की तरफ जाता है। वहीं अगर आप खाने के तुरंत बाद नहाते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन में बदलाव आ जाता है। जिससे डाइजेशन पर भी असर पड़ता है।

हो सकती हैं ये समस्याएं
ऐसे में पेट में ऐंठन, बैचेनी, कब्ज, डाइजेशन में परेशानी जैसी समस्याएं होने लगती है। इसके साथ ही आप थका -थका महसूस करते हैं। आपको चिड़चिडाहट होने लगती है। ऐसे में खाना खाने के तुरंत बाद नहाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

यह भी पढ़ें- Stomach Problems Home Remedies: आटा गूथते वक्त मिलाएं ये चीजें और फिर बनाएं रोटी, नहीं होगी कब्ज की समस्या

नहाने के बाद भोजन करना होता है बेस्ट
एक्सपर्ट की सलाह है कि खाना खाने के कम से आधा या एक घंटे के बाद नहाएं। इससे आपकी पाचन प्रक्रिया पर असर नहीं पड़ता है। वहीं बेहतर है कि आप नहाकर ही भोजन करें। नहाकर खाना खाने से शरीर को कई फायदे पहुंतचे हैं।