Health Care Tips: आजकल ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन के चलते काफी परेशान रहते हैं। वहीं, कई बार लोग सही खान-पान और फिजिकल एक्टिविटी के जरिए अपना वजन कम भी कर लेते हैं। लेकिन ऐसे में उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है कि वे अपने घटे हुए वजन को लंबे समय तक कैसे बनाए रखें। कई बार देखा जाता है कि लोग वजन कम तो कर लेते हैं, लेकिन कुछ समय के बाद उनका वजन फिर से बढ़ने लगता है। ऐसे में लोगों को सही तरीकों के बारे में जानकारी होना काफी जरूरी है। आज हम आपको इस लेख में इससे जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं।
वजन कम होने के बाद अगर आप अपनी पुरानी आदतें फिर से शुरू कर देते हैं, तो ऐसे में आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर अपनी डेली रूटीन की आदतों को पहले की तरह ही बनाए रखें। वजन कम होने के बाद आप दोबारा ज्यादा कैलोरी वाले फूड का सेवन न करें। अगर आप ज्यादा कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने लगते हैं, तो ऐसे में आपका वजन फिर से बढ़ने लगता है।
इसके अलावा, आप नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी करें और समय-समय पर अपना वजन चेक करते रहें। इससे आप अपने बढ़ते वजन को देखकर समय रहते अपने रूटीन में बदलाव कर सकते हैं। अगर आप लंबे समय तक अच्छी आदतों को बनाए रखते हैं, तो अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं।
वजन कम करने के लिए आप अपनी डाइट में फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें। इसके साथ ही लो-फैट दूध और दही जैसी चीजों को भी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। कई बार लोग वजन कम होने के बाद फिर से तली-भुनी चीजें खाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में उनका वजन फिर से बढ़ने लगता है। आपको इस तरह की गलती करने से बचना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर भी अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं। वजन कम करने के बाद उसे बनाए रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज, संतुलित डाइट और अपनी रोजाना की आदतों पर ध्यान देना जरूरी है।