Aankho Ki Roshni Kaise Badhaye: गलत खान- पान और पोषण की कमी के चलते आज के समय में आंखों की रोशनी कम होना बहुत ही आम समस्या हो गई है। यह परेशानी बच्चों से लेकर बड़ों तक देखने को मिलती है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है स्क्रीन टाइम। आज कल सोशल मीडिया के जमाने में ज्यादातर लोग समय फोन पर बिताते हैं। ऐसे में आंखों की रोशनी कम होना बहुत ही आम बात है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं इन सब्जियों के बारे में।
पालक
पलक में ल्युटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो आंखों को यूवी रेज और नीली रोशनी से बचाते हैं। ऐसे में आप पालक का सूप, पराठा या सब्जी बनाकर बच्चों को खाने के लिए दे सकते हैं।
गाजर
गाजर में बीटा कैरोटीन और विटामिन ए काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो रेटिना को मजबूत करने में मदद करता है। इसलिए आप गाजर को सलाद, सूप या जूस के रूप में हर रोज जरूर लें।
शकरकंद
शकरकंद में विटामिन A और बीटा-कैरोटीन मौजूद होता है। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए इसे आप उबालकर खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- चौंका देंगे पान के पत्ते के फायदे: स्किन निखारने से लेकर पायरिया और सर्दी-जुकाम तक दिलाते हैं राहत
बथुआ का साग
इसमें पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कॉर्निया के को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ऐसे में आप सर्दियों में बथुआ का सेवन जरूर करें।
हरी मटर
इसमें विटामिन सी, विटामिन ए और जिंक मौजूद होता है, जो आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है ऐसे में आंखों की रोशनी बेहतर होती है।
ब्रोकली
ब्रोकली को डाइट में जरूर शामिल करें। यह आपकी रेटिना को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। इसके साथ ही आंखों की उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया को स्लो करता है।