Periods Pain Relief: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें पेट दर्द के साथ ही ऐंठन भी होती है, जो दर्द, सूजन और थकावट के कारण होती है। ऐसे में बहुत सी महिलाओं का मानना है कि प्राकृतिक पेय पदार्थ मासिक धर्म के दर्द को कम करते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं, कुछ ऐसी चाय के बारे में जो प्राकृतिक पेय पदार्थ हैं और इनसे महिलाओं को पीरियड्स के समय ऐंठन में आराम मिलता हैं।
अदरक की चाय पीरियड्स की ऐंठन को कम करने में सहायक है। लंबे समय से दर्द और सूजन से लड़ने की क्षमता के लिए भी अदरक एक अचछा ऑप्शन है। जानकारी के अनुसार, मासिक धर्म की ऐंठन को कम करने में अदरक इबुप्रोफेन जितना ही आरामदायक है। अदरक की एक कप चाय पीने से गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम मिल सकता है। साथ ही ऐंठन कम करने में भी मदद मिल सकती है।
पीरियड्स के दौरान कैमोमाइल चाय भी अच्छा ऑप्शन है। ये एक हल्का ट्रैंक्विलाइजर है, जो ऐंठन कम करने में मददगार साबित हो सकती है। पीरियड्स से पहले और उसके दौरान कैमोमाइल चाय पीने से पेट में हो रही ऐंठन कम हो सकती है।
पीरियड्स के दौरान ऐंठन कम करने के लिए पुदीने की चाय पीना भी एक अच्छा ऑप्शन है। पुदीने में ऐंठनरोधी गुण होते हैं, जिससे मांसपेशियों में तनाव और ऐंठन को कम किया जा सकता है। इससे पेट की सूजन कम होगी और पाचन भी दुरुस्त रहेगा।
दालचीनी की चाय बहुत फायदेमंद है। ये भारतीय किचन में पाया जाने वाला मसाला सूजनरोधी और दर्द निवारक गुणों से भरपूर होता है। ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित हो सकता है। साथ ही आपके पीरियड्स के दौरान होने वाले मूड स्विंग और सुस्ती से भी बचा सकता है।
सौंफ में मांसपेशियों को आराम देने वाले तत्व पाए जाते हैं। इसी कारण ये पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए अच्छा ऑप्शन है। पीरियड्स की दवाई खाने के बराबर ही सौंफ भी प्रभावी हो सकती है।