Periods Pain: पीरियड्स के समय महिलाओं को गैस, एसिडिटी, कब्ज, पेट दर्द जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें महिलाएं सबसे ज्यादा पेट दर्द से परेशान रहती हैं। ऐसे में वे कई बार दवाई का सहारा भी लेती हैं, जोकि सेहत के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। अगर आप भी ऐसी ही तकलीफ का सामना करती हैं, तो आज हम आपके लिए बेहतरीन घरेलू उपाय लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप पीरियड्स में पेट दर्द की समस्या से निजात पा सकती हैं। तो आइए जानते हैं।

7 पहले से पीना है यह पानी 
पीरियड्स में पेट दर्द से राहत पाने के लिए पीरियड्स आने से 7 दिन पहले से आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच घी मिलाकर पिएं। इसका आपको सुबह खाली पेट सेवन करना है। पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए घी बहुत मददगार साबित हो सकता है। इसमें हेल्दी फैट्स,विटामिन A, D, E,K और ब्यूटिरिक एसिड पाया जाता है, जो हॉर्मोन्स को बैलेंस रखने के साथ साथ आंतों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। 

बहुत ही फायदेमंद होता है  
पीरियड्स के दौरान पेट दर्द, ऐंठन, कब्ज, एसिडिटी जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए आप एक हफ्ते पहले से पानी में घी मिक्स करके सेवन करें। इसका नियमित सेवन महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पूरी नींद लेनी चाहिए। वहीं आरामदायक कपड़े पहनना और शरीर को आराम देने से भी दर्द में आराम मिलता है। पीरियड्स के दौरान ज्यादा पानी पिएं। शरीर को हाइड्रेट रखें। अगर आपको लगातार पीरियड्स में बहुत ज्यादा दर्द होता है  तो आप एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाएं।