Women Health News: पीरियड्स महिलाओं में हर महीने होने वाली नार्मल प्रक्रिया होती है। यह महिलाओं की फर्टिलिटी के लिए बहुत ही आवश्यक होती है। वहीं मेंस्ट्रुअल साइकिल  21 से 35 दिनों के बीच का होता है। ज्यादातर महिलाओं में 28 दिन की साइकिल हेल्दी मानी जाती है, लेकिन आपको बता दें कि हर महीला का शरीर अलग होता है इसलिए जरूरी नहीं है कि हर महिला का मेंस्ट्रुअल साइकिल 28 दिनों का है, लेकिन आपको बता दें कभी-कभी पीरियड्स का ऊपर नीचे होना नॉर्मल होता है। वहीं पीरियड्स डीले होने पर महिलाओं के मन में सवाल आता है कि पीरियड्स कितने दिन तक डीले होना नॉर्मल है और ज्यादा दिन का गैप होने पर डॉक्टर से मिलने की जरूरत है या नहीं। पीरियड्स जल्दी आना शरीर में किसी परेशानी का संकेत हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि पीरियड्स कितने दिन तक डीले होना नॉर्मल होता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

जानें कब है डॉक्टर से मिलने की जरूरत

एक्सपोर्ट के मुताबिक अगर आपके पीरियड्स 2 से 5 दिन तक डीले होते हैं तो यह नॉर्मल होता है। इसके लिए आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। हार्मोन बदलाव और ज्यादा स्ट्रेस लेने से साइकिल थोड़ी बिगड़ सकती है। वहीं कई बार खानपान में बदलाव और ट्रैवल करने की वजह से भी मेंस्ट्रुअल साइकिल बिगड़ जाती है। ऐसे में आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर ऐसा हर महीने हो रहा है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। अगर आपके हर महीने पीरियड्स डीले हो रहे हैं या 10 दिन से ज्यादा का लेट हो रहे हैं तो आप डॉक्टर से एक बार जरूर मिल लें।

पीरियड्स डीले होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीरियड्स डीले होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि स्ट्रेस का ज्यादा होना। जब आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो  तो स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ने लगता है और इसका असर ओवुलेशन पर पड़ता है। इसके साथ ही थायराइड या पीसीओसी साइकिल डीले होने का कारण हो सकता है। वहीं अगर आपके पीरियड्स हर महीने लैट आ रहे हैं तो आपको डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- Vitamin D3 Deficiency: धूप नहीं मिल रही? तो कमी पूरी करने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स

ऐसे में एक्सपोर्ट का कहना है कि अगर आपके पीरियड्स हर महीने डीले होते तो आपको इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए बल्कि इसे आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए। साथी अपनी साइकिल को रेगुलर रखने के लिए आप हररोज 8 घंटे की नींद जरूर लें और अपने डाइट का खास ख्याल रखें।