Health Tips: आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी ज्यादा सतर्क हो गए हैं। ऐसे में लोग अलग-अलग तरह के सप्लीमेंट्स लेते हैं, जिसमें से ओमेगा-3 लोगों का काफी पसंदीदा सप्लीमेंट है। कई लोग दिल, दिमाग और आंखों की सेहत को अच्छा रखने के लिए ओमेगा-3 का सेवन शुरू कर देते हैं। आपको बता दें कि यह एक तरह का हेल्दी फैट है, जो शरीर के कई जरूरी कामों में मदद करता है। लेकिन अगर आप बिना सही जानकारी के सप्लीमेंट का सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। इसलिए ओमेगा-3 सप्लीमेंट्स के बारे में सही जानकारी होना जरूरी है। ऐसे में हम आपको इससे जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में बताएंगे। हर व्यक्ति को ओमेगा-3 सप्लीमेंट की जरूरत होती है, ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ लोगों को सप्लीमेंट्स लेने से पहले कुछ सावधानी बरतनी जरूरी होती है। आपको बता दें कि ओमेगा-3 सप्लीमेंट्स किसे और कैसे लेना चाहिए, यह पता होना बहुत जरूरी है। वहीं, साथ में यह भी पता होना चाहिए कि इसके क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

अगर आपकी डाइट में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 मिल रहा है, तो ऐसे में आपको सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं है। सप्लीमेंट लेने से पहले उसकी मात्रा, गुणवत्ता और डॉक्टर की राय जरूर लें। अगर आप किसी बीमारी की दवा ले रहे हैं या आपको पहले से ही कोई हेल्थ इश्यू है, तो ऐसे में बिना सलाह के सप्लीमेंट शुरू न करें। सिर्फ सोशल मीडिया पर किए गए दावों को देखकर सप्लीमेंट लेना शुरू न करें।

अगर आप संतुलित खान-पान लेते हैं, तो आपको सप्लीमेंट की जरूरत नहीं पड़ सकती है। सप्लीमेंट लेने पर कुछ लोगों को मुंह से मछली जैसी गंध, सांस से बदबू, पेट खराब होना, डकार आना, मुंह का स्वाद बदल जाना, दस्त या सीने में जलन जैसी समस्या भी हो सकती है।

अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में ओमेगा-3 लेते हैं, तो कई बार चोट लगने या सर्जरी के दौरान ज्यादा खून बहने का खतरा हो सकता है। वहीं, आप सप्लीमेंट्स की जगह मछली, अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स और सोयाबीन के तेल के जरिए भी ओमेगा-3 का सेवन कर सकते हैं।

जानें किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

इसके साथ ही आपको बता दें कि प्रेग्नेंट महिलाएं, ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं, खून पतला करने वाली दवा लेने वाले लोग या फिर जिनकी सर्जरी होने वाली है, उन्हें ओमेगा-3 सप्लीमेंट लेने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। वहीं, कई बार गंभीर समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बिना सलाह के सप्लीमेंट लेना जोखिम भरा भी हो सकता है।