Health Care: मुलेठी एक ऐसी औषधि है, जो शरीर की कई समस्याओं के इलाज में मदद करती है। वहीं, पेट की समस्या से लेकर त्वचा के दाग-धब्बे मिटाने के लिए भी मुलेठी काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी कई समस्याओं का समाधान करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में आपको इस लेख में मुलेठी के तमाम फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। तो आइए इस लेख में मुलेठी से मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

मुलेठी न केवल शरीर के अंदर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है, बल्कि शरीर के बाहर होने वाली परेशानियों से भी राहत दिला सकती है। यह गले में खराश, गला खराब होना, पेट दर्द और त्वचा से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद हो सकती है।

अगर आपको गले में खराश या खांसी की समस्या है, तो मुलेठी का सेवन गले को राहत पहुंचाने में मदद कर सकता है। वहीं, अगर आपको एसिडिटी की समस्या रहती है, तो ऐसे में मुलेठी के पाउडर का सेवन किया जा सकता है। यह पेट में एसिड को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, यह पेट और हाथों की सूजन को कम करने में भी मदद कर सकती है।

गले की खराश, सर्दी-जुकाम और खांसी के लिए भी मुलेठी काफी फायदेमंद मानी जाती है। ऐसे में मुलेठी का सेवन इन समस्याओं में राहत देने में मदद कर सकता है।

अगर आप पिंपल जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो मुलेठी का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद कर सकती है।