Monsoon Health Tips: बारिश का मौसम गर्मी से राहत दिलाता है वहीं कई बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में ज्यादातर लोग बीमार होते हैं। जिसमें सर्दी खांसी सबसे आम बीमारी होती है। यह एक वायरल इंफेक्शन होता है। इसका असर गले, नाक और छाती पर होता है। जिसमें इंसान के गले में खराश, बुखार, सिर दर्द, नाक बहना, लगातार छींक आना जैसी परेशानी होती है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने पर यह इंफेक्शन बहुत जल्दी होता है। वहीं अगर कुछ सावधानियां बरती जाएं तो आप इस मौसम में बीमार होने से बच सकते हैं। आज हम आपको कुछ खांसी- जुकाम जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे।  

क्यों होते हैं बारिश के मौसम में बीमार
बारिश के दिनों में वातावरण में नमी बढ़ने के कारण वायरस और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। वहीं हवा में मौजूद रोगाणु जैसे वायरस और बैक्टीरिया आसानी से फैलते हैं। जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बारिश में भीगने,  गीले कपड़े पहनने और ठंडी हवा के कॉन्टेक्ट में आने से बॉडी का तापमान गिर जाता है। जिससे इम्यूनिटी कमजोर होती है। जिस वजह से इस मौसम में खांसी- जुकाम जैसी परेशानी ज्यादा होती है।

यह भी पढ़ें-  Healthy Habits: खाना खाने के तुरंत बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए? क्या है इसके पीछे का कारण
अपनाएं ये गजब के नुस्खे
- हल्दी वाला दूध दिन में एक बार जरूर पिएं। यह आपकी खांसी - जुकाम से आराम तो दिलाएगा ही, साथ ही सेहत को कई फायदे पहुंचाएगा।
- तुलसी, अदरक और मुलेठी का काढ़ा बनाकर पिएं।  इस काढ़े को आप दिन में 2 बार पिएं।
- पानी में अजवाइन डालकर गर्म करें और इसका भाप लें। यह आपको जुकाम से तुरंत राहत दिलाता है।
- काली मिर्च, पिपली, सोंठ को शहद में मिक्स करके खाएं। यह आपको इंफेक्शन से राहत दिलाता है और साथ ही आपके इम्यून को भी मजबूत करता है।