Summer Drink: दिन पर दिन गर्मी के मौसम में इजाफा होते जा रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा चैलेंज सामने आ रहा है कि इस गर्मी के मौसम में खुद को कैसे ठंडा रखें। हमारे देसी खान-पान में कई ऐसे नुस्खे मौजूद हैं जो बिना पैसा खर्च किए ही हम अपने शरीर को ठंडा रख सकते है। ऐसा ही देसी जुगाड़ जो न केवल गर्मी में शरीर को ठंडक प्रदान करता है बल्कि एनर्जी भी देता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में हमेशा ठंडक बनी रहे शरीर हमेशा तरोताजा और ऊर्जावान बनी रहे तो इसके लिए आपको गर्मियों में उसी हिसाब से चीजों का भी सेवन करना चाहिए। आज हम आपको गर्मियों के मौसम के लिए हेल्थी और असरदार नुस्खा बताने जा रहे है।
कतीरा और मिश्री का मिश्रण
कतीरा और मिश्री का मिश्रण आपको गर्मियों के मौसम में शरीर को अंदर से एसी जैसा ठंडा बना देगी। पित्त दोष से भी शरीर को आराम मिलता है। शरीर की गर्मी को शांत रखने के लिए आप मिश्री और गोंद कतीरे का पानी पी सकते हैं। कतीरा जिसे गोंद कतीरा भी कहा जाता है।
गर्मी के मौसम में पाचन शक्ति को करे दुरुस्त
यह एक प्राकृतिक शीतलकारक है। यह पेट को ठंडक प्रदान करता है। शरीर के अंदर की गर्मी को कम कर पाचन शक्ति को मजबूत बनाने का कार्य करता है। थकावट को दूर करता है। इसका असर दोगुना करने के लिए इसको मिश्री के साथ भी सेवन कर सकते है।
लू से बचाने में करे आपकी मदद
कतीरा और मिश्री का मिश्रण गर्मियों में बार बार लगने वाली लू से बचाव करता है। डिहाइड्रेशन को दूर करता है शरीर में पानी की मात्रा को बरकरार रखता है और इंस्टेंट एनर्जी भी देता है।
कमजोरी और थकान मिनटों में गायब
अगर आपको कमजोरी और थकान का अनुभव होता है तो इसके मिश्रण को पानी में घोल के अवश्य पिए। पानी को पीने से शरीर को ताकत मिलती है। इसके पानी को पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।