Healthy Tips:गर्मियों के मौसम में ठंडी तासीर वाली चीजें खाना फायदेमंद होता है।  ऐसे में गोंद कतीरा बेस्ट ऑप्शन है। इसके सेवन से आप कई परेशानियों से बच सकते हैं। गोंद कतीरा में विटामिन्स, मिनरल्स जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। वहीं कुछ लोग इसका सेवन रोज तो करते हैं, लेकिन उन्हें इसके इस्तेमाल का सही तरीका नहीं पता होता है। आज इसे खाने का सही तरीका बताएंग। इसके साथ ही गोंद कतीरा के फायदे भी बताएंगे।

जानें सही तरीका (Gond Katira Khane Ka Sahi Tarika)
- गोंद कतीरा इस्तेमाल करने से पहले देख लें कि यह अच्छे से फूला है या नहीं। क्यों कि इसका सही टेक्सचर पाने के लिए जरूरी है कि यह ज्यादा समय तक भीगा रहे। इसे आप रात भर के लिए एक कटोरे में भिगोकर छोड़ दें। सुबह ये आपको जेली की फॉर्म में मिलेगा। इसे आप पानी या दूध के साथ ले सकते हैं।
- इसका छोटा सा टुकड़ा फूल कर बहुत ज्यादा हो जाता है। इसलिए इसे सही इस्तेमाल करें। एक गिलास ड्रिंक के लिए 1 चम्मच काफी होगा। ज्यादा गोंद कतीरा डालने से यह चिपचिपा हो जाएगा।
- इसकी तासीर ठंडी होती है। वहीं यह शरीर को ठंडा करने के लिए पिया जाता है। ऐसे में ध्यान रखें कि आप इसे किसके साथ ले रहे हैं। चाय या कॉफी जैसी गर्म पेय पदार्थों के साथ इसका सेवन न करें।
- गोंद कतीरा पानी बहुत सोखता है। ऐसे में इस बात का जरूर ध्यान रखें कि इसके इस्तेमाल के बाद आपको पानी बहुत पीना है, नहीं तो आपको कई पेट फूलना या भारीपन जैसी परेशानी हो सकती है।

यह हैं गोंद का कतीरा ( Gong Katira Ke Fayde) फायदे
- गोंद कतीरा में फाइबर और एंजाइम पाए जाते हैं, जो आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर करने में मदद करता है।
- इसके सेवन से सन बर्न, रैशेज जैसी स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलता है। इसके रेगुलर इस्तेमाल से स्किन काफी ग्लो करती है।
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत कर कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।