Gall Bladder Stone: आज के समय में ज्यादातर लोग अपने काम के चलते काफी व्यस्त रहते हैं। ऐसे में उन्हें खान-पान पर बिल्कुल भी ध्यान देने का समय नहीं मिल पाता है। जिस वजह से वे कई परेशानियों का शिकार हो जाते हैं। वहीं आज के समय में पित्त की थैली में पथरी होना सबसे ज्यादा आम हो रहा है। आपको बता दें कि पित्ताश्य जिसे गॉलब्लैडर भी कहा जाता है, शरीर का एक छोटा सा अंग होता है जो लीवर के पीछे होता है। वहीं शरीर में पित्ताशय का मुख्य काम पाचन तरल को इकट्ठा करना होता है और इसे बाद में पेट की नली के माध्यम से छोटी आंत तक पहुंचाना होता है। वहीं पाचन तरल जिसे डाइजेस्टिव फ्लूइड के नाम से भी जाना जाता है। जिसका निर्माण लीवर में होता है और आकर एक नाशपाती की तरह दिखाई देता है। गलत लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते पित्त की थैली में पथरी होना बहुत ही आम हो जाता है लेकिन इसका दर्द बहुत ही असहनीय होता है।
जानें पित्ताश्य में पथरी बनने का कारण
आपको बता दें कि जब पित्त की बनावट में केमिकल असंतुलन हो जाता है तो पित्ताशय में पथरी बन सकती है। वहीं इसके अलावा जब पित्त की थैली में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी ज्यादा जमा हो जाती है ऐसे में फिर पित्ताश्य में पथरी बनने लगती है। पथरी की शेप मटर के दाने के बराबर होता है। वहीं यह कई बार एक गोल्फ बॉल की तरह भी हो सकती है। वहीं इससे जूझ रहे मरीज को काफी असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग इसका ऑपरेशन करवाने की सलाह देते हैं लेकिन आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके भी परेशानी से निजात पा सकते हैं। तो आज हम लेख में पित की थैली में पथरी गलाने के कुछ घरेलू उपाय बताएगे। चलिए जानते हैं इन उपाय के बारे में।
सेब का सिरका
सेब का सिरका शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। वहीं पित्त में पथरी को गलाने में मदद करता है। यह पथरी को गलाकर शरीर से बाहर निकलने में काफी मददगार होता है। इससे शरीर में मौजूद पित्ताश्य लीवर अपना काम अच्छे तरीके से कर पाते हैं। इसके लिए आप इसे एक गिलास गुनगुने में एक चम्मच सेब का सिरका डालकर मिक्स करें और इसमें फिर आप एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसे आप पी लें। इसे आप नियमित रूप से पिएं। इसके सेवन से धीरे-धीरे पित्त की थैली में पथरी निकल जाएगी।
यह भी पढ़ें- Shisham Leaves Benefits: महंगे इलाज से हो गए हैं परेशान, नहीं जा रहा जोड़ों का दर्द, अजमाए ये आसान घरेलू उपाय
कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल भी काफी मददगार होता है। यह पथरी को गला कर उसको बाहर निकालने में काफी मदद करता है। इसके लिए आप पहले अरंडी का तेल गर्म करें और फिर एक कपड़े में तेल को लगा लें। अब आप अच्छे से निचोड़ कर पेट के लिवर वाले हिस्से पर इस कपड़े को रखें और कपड़े को किसी दूसरे कपड़े या फिर प्लास्टिक शीट से अच्छी तरीके से ढक लें। इसके बाद आप हॉट वॉटर बैग से पेट के अच्छे तरीके से सिकाई करें।