Throat Blockage: खाना खाते वक्त अक्सर गले में निवाला फंस जाता है। ऐसे में कई बार घबराने वाली बात भी हो सकती है। ज्यादातर यह परेशानी बच्चों अब बुजुर्गों में देखने को मिलती है। कई बार इंसान घबराहट में आकर गलत काम कर बैठता है, जिससे दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में गले में निवाला फंस जाए तो क्या करना चाहिए, इस बात की जानकारी होना बहुत ही जरूरी होता है। इसके साथ ही यह जानना भी जरूरी होता है कि इस समय क्या नहीं करना चाहिए। ऐसे में लापरवाही का नतीजा कई बार भयानक भी हो सकता है। आज ऐसे में आज मैं आपको इस लेख में बताएंगे कि अगर खाना खाते वक्त गले में निवाला फंस जाए तो क्या करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
सबसे पहले इंसान को शांत रखें
एक्सपर्ट का कहना है कि खाना खाते वक्त जब निवाला गली में फंस जाए तो सबसे पहले यह जाने की कोशिश करें कि यह हालत हल्की है या गंभीर। हल्की हालत में इंसान निवाला फंस्ते वक्त बोल पा रहा होता है, सांस ले पा रहा होता है। कई बार खांसी भी आती है। ऐसी सिचुएशन में इंसान को ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। गंभीर स्थिति में इंसान को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। अगर निवाला फंसने के बाद इंसान बोल नहीं पा रहा हो और गला पड़कर इशारा कर रहा हो या फिर उसका चेहरा नीला या पीला पड़ने लगे तो तुरंत समझदारी दिखाएं। ऐसी स्थिति में बिल्कुल भी देर न करें। ऐसी सिचुएशन में सबसे पहले इंसान को शांत रखें।
अपनाएं ये तरीके
अगर व्यक्ति खांस रहा है तो उसे खांसने दें। कई बार खांसते वक्त फंसा हुआ खाना खुद बाहर निकल जाता है। ऐसी सिचुएशन में इंसान को लेटने के लिए न बोले और इंसान के पीछे खड़े होकर नाभि के ऊपर पेट पर दोनों हाथों से ऊपर की ओर झटका दिया जाता है। ऐसा करने से खाना बाहर निकल जाता है। आपको बता दें कि ऐसा आप केवल जानकारी होने पर ही करें। वहीं अगर इंसान बेहोश होने लगे होने लगे तो तुरंत हॉस्पिटल ले जाएं या एंबुलेंस बुलाएं।
यह भी पढ़ें- Doodh Peene Ke Fayde: क्या हर रोज दूध पीने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय
खाना मुंह में फंसे तो यह चीजें न करें
- गले में उंगली ना डालें। ऐसे करने से खाना अंदर जा सकता है और गले में चोट भी लग सकती है।
- ज्यादा पानी न पिए।
- केला, रोटी, चावल जैसी चीज न खाएं। अगर इंसान खांस रहा है तो उसके पेट पर जोर-जोर से थपकी न दें।
- खाना खाते वक्त हमेशा धीरे-धीरे खाएं और खाना पूरी तरह से चबाकर ही खाएं।
- खाना खाते वक्त ज्यादा हंसने से बचें।
खाना खाते वक्त पानी हमेशा पास में ही रखें। कोशिश करें कि छोटे-छोटे निवाले ही खाएं। गले में खाना फंसना बहुत ही आम बात है लेकिन कई बार यह जानलेवा भी हो सकती है इसलिए ऐसे वक्त में समझदारी से काम लें।