Health News: वैसे तो अंजीर को स्वादिष्ट और पौष्टिक फल माना जाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। इससे पाचन तंत्र, हृदय स्वास्थ्य और त्वचा को काफी लाभ मिलता है। लेकिन अंजीर के फायदे होने के साथ ही काफी नुकसान भी हैं। अगर इसके साइड इफेक्ट्स पर ध्यान दिए बिना अंजीर का सेवन किया जाए, तो परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं...
अगर ज्यादा अंजीर खाएंगे, तो शरीर में कैलोरी और शर्करा ज्यादा मात्रा में पहुंचेगी। इसे तेजी से वजन बढ़ सकता है।
गैस, अपच जैसी समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना
अंजीर के अंदर घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालांकि अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट में गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों का पाचन तंत्र संवेदनशील होता है, उनके लिए ये समस्या बन सकता है।
नजर पर असर डाल सकती है अंजीर
अगर कोई व्यक्ति अधिक मात्रा में अंजीर खाता है, तो शरीर में पोटैशियम का लेवल बढ़ सकता है। इससे आंखों में सूजन या नजर कमजोर हो सकती है। जिन लोगों को आंखों से संबंधित समस्या होती है, उनके लिए अंजीर नुकसानदायक हो सकती हैं।
डायबिटीज के मरीज अंजीर से बनाएं दूरी
डायबिटीज के मरीजों को अंजीर से दूरी बनानी चाहिए। अंजीर में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में अंजीर खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए अंजीर नुकसानदायक हो सकती हैं।
हो सकती है स्किन एलर्जी
बहुत से लोगों को अंजीर खाने से एलर्जी हो सकती है। इसके कारण त्वचा पर चकत्ते पड़ना, खुजली होना रैशेज होना या त्वचा का जगह-जगह पर लाल होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।