Ear Cleanig Tips: मानसून के मौसम में अक्सर शरीर के जुड़ी कई समस्या देखने को मिलती हैं जिसनें कान से जुड़ी समस्या सबसे आम है। ऐसे में कान में खुजली होना, सीटी बजना या कम सुनाई देना जैसी परेशानी होने लगती है। जिसकी वजह होती है कान में मैल जमना। इसे इंग्लिश में इयर वैक्स कहा जाता है। ये कान के ऊपरी हिस्से में होता है। वैसे तो कान में मैल जमने से कोई परेशानी नहीं होती है। यह कान को सुरक्षित रखता है। इसके साथ ही कान के अंदर धूल मिट्टी और पानी जाने से भी रोकता है। यह हल्का नमीला होने के कारण खुद बाहर निकल जाता है। वहीं सूखा मैल जमने से कान मे दर्द, कम सुनाई देना और इंफेक्शन होने का डर रहता है। ऐसे में कई बार लोग पिन, उंगली या इयर बड का यूज करते हैं जो कि हानिकारक हो सकता है। ऐसे में कई बार वैक्स कान के अंदर चला जाता है। जिससे गंभीर इंफेक्शन होने का भी खतरा रहता है। ऐसे में आज हम आपको घर पर मैल करने का आसान तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं।
अपनाएं ये तरीके
- कान साफ करने के लिए आप मार्केट से ईयर ड्रॉप्स ला सकते हैं। यह आप डॉक्टर की सलाह से लें। इससे कान का मैल नरम होकर आसानी से बाहर निकल जाएगा।
- कान का सूखा मैल निकालने के लिए आप जैतून का तेल यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप कान में तेल की 3-4 बूंदे डाल लें। - ऐसा करने से कान का सूखा मेल धीरे -धीरे नरम होकर बाहर आ जाएगा।
- वहीं आप कान के मैल के कारण ज्यादा परेशान हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। ऐसे में कुछ भी खुद से करना खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टर सही तरीके से जांच करके बेस्ट उपाय बता सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Rice Flour: कहीं आप तो नहीं लगाते चेहरे पर चावल का आटा हर रोज, फायदे तो बहुत सुने होंगे एक बार जान लें नुकसान
आप डॉक्टर के सुरक्षित उपकणों की मदद से भी कान साफ करवा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी तरह का कोई दर्द भी नहीं सहना पड़ेगा और बहुत ही कम समय भी आपका कान भी एकदम साफ हो जाएगा।