Turmeric Benefits: कई बार देखा जाता है कि पेरेंट्स अपने बच्चों के बिस्तर पर पेशाब करने की समस्या के चलते काफी परेशान रहते हैं। कई बार यह उनके लिए शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है। वहीं पेरेंट्स ऐसे में बच्चों को दवाइयां भी देते हैं, जिसके बाद भी कुछ हल नहीं निकलता है। ऐसे में आपको जानकर शायद हैरानी हो कि इस समस्या का हल आपकी रसोई में भी मौजूद है। आप किचन में मौजूद एक मामूली सी चीज के माध्यम से इस परेशानी को जड़ से खत्म कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप कैसे इस समस्या का समाधान पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह इम्युनिटी बढ़ाने में मदद तो करता ही है। इसके साथ ही यह यूरिन कंट्रोल को भी बेहतर करने में मददगार होता है। अगर आपका बच्चा रात को सोते समय बिस्तर में पेशाब कर देता है, तो ऐसे में आप अपने बच्चों को हल्दी वाला दूध दे सकते हैं। इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं। इसके लिए आप उबलते हुए दूध में थोड़ी सी हल्दी मिला दें। इसके बाद आप इसे रोज बच्चों को पीने के लिए दें। इसका सेवन से रात को सोते समय पेशाब निकलने की समस्या खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Lifestyle Tips For Women: 35 साल के बाद महिलाओं के लिए जरूरी टिप्स, डाइट और लाइफस्टाइल पर दें खास ध्यान

जानें हल्दी दूध पीने के फायदे

हल्दी में एंटीइंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं, जो ब्लैडर की मसल्स को अंदर से मजबूत बनाते हैं। जिससे बच्चा पेशाब ज्यादा देर तक रोक पाता है। आपको बता दें कि शरीर में ठंडक बढ़ने से भी पेशाब की फ्रीक्वेंसी बढ़ जाती है और शरीर को अंदर से गर्म रखने में हल्दी काफी मददगार होती है। ऐसे में बार-बार पेशाब आने की समस्या खत्म हो जाती है। वहीं हल्दी ब्रेन और नर्व्स को रिलैक्स करती है। जब बच्चा गहरी नींद में सोता है तो उसका दिमाग शरीर के संकेतों को अच्छी तरीके से समझ पाता है। 

इन बातों का रखें ध्यान

आपको ध्यान रखना है कि यह नुस्खा तभी असर होगा जब आप इसे समय पर बच्चों को देंगे। इसके साथ ही ध्यान रखना है कि इस हल्दी वाले दूध को आपके बच्चे को ठीक सोने से पहले न दें बल्कि बच्चों को सोने से कम से कम 3 घंटे पहले यह दूध पिलाना है।  सोने से ही पहले लिक्विड देने से ब्लैडर भर जाता है इसलिए  लिक्विड लेने के बाद कम से कम 3 घंटे का गैप होना जरूरी है।