Healthy Tips: आज कल लोग अपनी हेल्थ को लेकर काफी ज्यादा सतर्क रहते हैं। इसके लिए लोग कोशिश करते हैं कि वे डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें। वहीं भारत में गेहूं और अनाज में भारी मात्रा में सेवन किया जाता है। ऐसे में गेहूं डायबिटीज के मरीजों के लिए खाना नुकसानदायक हो सकता है। वहीं बाजरा का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।आपको बता दें कई बार लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि बाजार और मक्का में कौन सी चीज ज्यादा फायदेमंद होती है। आज हम आपको इस लेख में बाजरा और मक्का के फायदे बताएंगे। साथ ही बताएंगे दोनों में से कौन सा अनाज ज्यादा फायदेमंद होता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाजरा में विटामिन b3, विटामिन b6 और विटामिन b9 फाइबर प्रोटीन जैसे कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं,जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे में बाजरा की खिचड़ी, बाजरे का आटा डाइट में शामिल करना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

अपने गुणों की वजह से अलग-अलग चीजों में फायदेमंद होते हैं

वहीं मक्के में आयरन, फाइबर, जिंक, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। ऐसे में मक्के के आटा की रोटी, पराठा बनाकर डाइट में शामिल कर सकते हैं। वहीं अगर मक्का और बाजरा दोनों की बात करें तो दोनों ही अपने अपने गुणों की वजह से अलग-अलग चीजों में फायदेमंद होते हैं।

यह भी पढ़ें- Healthy Eating Tips: इन लोगों को अरहर की दाल नहीं खानी चाहिए, ज्यादा सेवन सेहत के लिए पड़ सकता है भारी

स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए बाजरा लाभकारी होता है, तो वहीं दिल को हेल्दी और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए मक्का मददगार साबित होता है।