Healthy Tips:बहुत कम लोग जानते हैं कि दाल पकते वक्त उससे निकलने वाला झाग सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। यह शरीर को कई नुकसान पहुंचा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दाल से निकला हुआ झाग में सैपोनिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो कि एक नेचुरल कीटनाशक होता है। यह पौधों द्वारा स्वाभाविक रूप से उत्पन्न होता है और कीड़ों की फसल से रक्षा करने में मदद करता है।
शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक होता है
दाल पकाते वक्त अगर उसमें झाग बनता है तो यह शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। यह शरीर के अंगों पर गंभीर प्रभाव डालता है। आपको बता दें कि इसमें मौजूद सैपोनिन हमारी पेट की आंतों की परत के लिए हानिकारक होता है। इससे धीरे-धीरे शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Child Health Care: बच्चों के लिए प्रदेश का पहला क्रिटिकल आईसीयू तैयार, आरयूएचएस अस्पताल की बड़ी उपलब्धि
गठिया और जोड़ो के दर्द जैसी समस्या भी हो सकती हैं
इसके साथ ही दाल से निकला हुआ झाग हड्डियों के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। वहीं झाग खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम खराब होता है। कई बार दाल से निकला हुआ झाग गठिया और जोड़ो के दर्द जैसी समस्या का कारण भी बनता है