Earphone Use Risks: आज के समय में ज्यादातर लोगों को कान से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ज्यादातर लोगों को सुनने की परेशानी हो रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि आजकल युवाओं में सबसे ज्यादा सुनने की समस्या हो रही है। ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि सुनने की क्षमता कम होने के पीछे कई वजह होती हैं जैसे कि तेज आवाज में ईयर फोन सुनना और लाउड म्यूजिक सुनना। वहीं बार-बार कान में इन्फेक्शन होना और मेल जमना भी इसका कारण हो सकता है। वहीं कुछ केस में देखा जाता है कि सुनने की क्षमता कम होने की वजह जेनेटिक भी सकता है। कई बार सिर में चोट लगने की वजह से भी सुनाई देना कम हो जाता है। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि उम्र बढ़ने के साथ नसों और इनर इयर की सेल्स के काम करने की क्षमता कम हो जाती है। जिस वजह से सुनाई देना कम हो जाता है।

आजकल ईयरफोन युवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हो गया है। वहीं कुछ युवाओं के कानों में तो आप हमेशा ही ईयरफोन लगा देखेंगे, जो कि बहुत ही हानिकारक होता है। अगर कोई व्यक्ति 8 घंटे से ज्यादा ईयरफोन का इस्तेमाल करता है तो उसे उसके इनर ईयर की सेल्स को नुकसान पहुंचता है। वहीं शुरुआत में तो इसका पता नहीं चलता है लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने पर सिर में दर्द कान में सीट बजनी जैसी परेशानी होनी शुरू हो जाती है। वहीं एक्सपर्ट सलाह देते हुए बताया कि सड़क किनारे कान साफ करने वालों से कभी भी कान साफ नहीं करवावा चाहिए।

इन बातों का रखें खास ख्याल 

  • हमेशा 60% से कम वॉल्यूम में ही म्यूजिक सुनें
  • लगातार 1 घंटे से ज्यादा कभी भी हेडफोन या एयरफोन का इस्तेमाल न करें
  • शोर वाले माहौल में ज्यादा देर तक न रहें
  • कान का रेगुलर चेकअप करवाते रहें
  • सड़क किनारे कान साफ करने वालों से कान साफ न करवाएं
  • कान में वैक्स होने पर डॉक्टर को दिखाएं
  • कान में तेल या इयरबड्स जैसी चीजों को न डालें 
  • कान में दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाएं