Healthy Eating Tips: आजकल पैकेजिंग वाले फूड का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। पैक्ड फूड इस्तेमाल शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। वहीं पैक्ड फूड की सही जानकारी होना बहुत जरूरी होता है। आपको बता दें कि सही जानकारी न होने पर यह सेहत के लिए खतरा बन सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट द्वारा सलाह है कि लोगों को पैक्ड फूड खरीदते समय केवल ब्रांड ही नहीं बल्कि उसपर लिखी जानकारी को पढ़ना जरूरी होता है। वहीं पैक्ड फूड में कुछ ऐसी चीजें पाई जाती हैं, जो कैंसर जैसी बीमारी का कारण भी बन सकते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि इसमें शुगर, फैट और नमक की मात्रा का विशेष ध्यान रखना चाहिएय़ ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको पैकेजिंग वाले फूड खरीदते हुए ध्यान रखना चाहिए कि इसमें सोडियम 2 ग्राम से ज्यादा न हो और 2 ग्राम से कम नमक की मात्रा हो। इसके साथ ही आपको बता दें कि एक्सपर्ट के मुताबिक, किसी भी पैकेज्ड फूड को खरीदने से पहले उसके लेबल पर दिए गए न्यूट्रिशन फैक्ट्स को जरूर पढ़ें। इसमें शुगर, फैट और नमक की मात्रा का विशेष ध्यान रखें।
लेबल पर चैक करें ये चीजें
शुगर: 5 ग्राम तक सुरक्षित, 5–22.5 ग्राम मध्यम, 22.5 ग्राम से ज्यादा खतरनाक
फैट: 3 ग्राम तक सुरक्षित, 3–17.5 ग्राम मध्यम, 17.5 ग्राम से ज्यादा खतरनाक
नमक: 0.3 ग्राम तक सुरक्षित, 0.3–1.5 ग्राम मध्यम, 1.5 ग्राम से ज्यादा खतरनाक
यह भी पढ़ें- Health Alert: सोने से पहले खा ली ये चीजें, तो रातभर बदलते रहेंगे करवटें
वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि ज्यादा सोडियम और ट्रांस फैट का सेवन हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और मोटापे जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। खासतौर पर हाइपरटेंशन के मरीजों को नमक का सेवन सीमित रखना चाहिए। नाइट्रेट, नाइट्रोसामाइन, पोटेशियम ब्रोमेट और आर्टिफिशियल कलर जैसी चीजे कैंसर जैसी बीमारी का कारण बन सकते हैं।