Bitter Gourd Benefits : अगर आप करेला खाने से सिर्फ उसकी कड़वाहट की वजह से दूरी बना लेते हैं, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है। शरीर को जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन और आयरन देने के लिए अब कड़वे स्वाद से समझौता करने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपायों और सही फूड कॉम्बिनेशन के जरिए आप बिना करेला खाए भी इन जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं। यह तरीके न सिर्फ असरदार हैं बल्कि रोजमर्रा की डाइट में आसानी से शामिल भी किए जा सकते हैं।

बीज और करेला वॉटर बन रहे हैं नया ट्रेंड

करेले के बीज को सुखाकर उसका पाउडर तैयार किया जा सकता है। जिसको पानी में मिलाकर पीने पर उसमें प्रोटीन पाया जाता है। या फिर इसको रात भर पानी में करेले को भिगोकर इसके पानी का भी सेवन कर सकते हैं। 

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार 

जो लोग करेले या फिर उसके पानी का सेवन नहीं करना चाहते हैं। वह लोग इसके पतियों का भी सेवन कर सकते हैं। इसके पतियों को सुखाकर इसका पाउडर भी तैयार किया जाता है। इसको पीने से शरीर डिटॉक्स होता है।इम्यूनिटी बढ़ाने और पोषण की कमी पूरी करने में मददगार माने जा रहे हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

करेला डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो इंसुलिन की तरह काम करता है और ब्लड शुगर का कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पाचन तंत्र को भी बेहतर करता है। त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है ।

यह भी पढ़े...Gall Bladder Stone: पित्त की थैली में पथरी से परेशान? ये घरेलू उपाय करेंगे परेशानी का समाधान