Healthy Tips: गर्मियों के मौसम में एसी का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में किया जाता है। यह कमरे को ठंडा बनाने के साथ आरामदायक भी बनाता है, जिससे गर्मियों में रहना और सोना आसान हो जाता है। वहीं कुछ लोग एसी का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं या फिर गलत तरीके से इसे यूज करते हैं, जो कि सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर आप लंबे समय तक एसी में रहते हैं तो स्किन सूखी होने लगती है। साथी गला खराब होने का भी डर रहता है। वहीं एसी में रहने से नेचुरल तापमान सहने की क्षमता कम हो जाती है और साथ ही साथ से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती हैं। वहीं आज हम लेख में आपको बताने जा रहे हैं कि किन लोगों को एसी में नहीं रहना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

जानें एसी से होने वाले नुकसान के बारे में

आपको बता दें कि एसी से निकलने वाली ठंडी हवा शरीर की नमी को कम कर देती है, जिससे आंखों में जलन और ड्राइनेस की परेशानी होने लगती है। वहीं अगर आप एसी में लंबे समय तक बैठते हैं तो शरीर के अकड़ने का खतरा भी बना रहता है और मांसपेशियों में दर्द भी होने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप एसी की सफाई समय समय पर करवाते रहें, नहीं तो उसमें जमी धूल और फंगस सांस के जरिए शरीर में जा सकती है और यह सेहत के लिए गंभीर समस्या का कारण भी बन सकती है। अचानक तापमान बदलाव होने से इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है। जिसे इंसान जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगता है।
एक्सपर्ट का कहना है कि जिन लोगों को अस्थमास, एलर्जी या सांस जुड़ी समस्या होती है। उनके लिए एसी बहुत ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है। वहीं छोटे बच्चों और बुजुर्गों को एसी में ज्यादा देर नहीं रहना चाहिए क्योंकि उनके शरीर तापमान में बदलाव को जल्दी एडजस्ट नहीं कर पाते हैं। वही इम्यून सिस्टम कमजोर वाले लोगों को सर्दी, जुकाम और गले की दिक्कत जल्दी होने लगती है, इसलिए वे एसी में ज्यादा देर बैठने से बचें। जो लोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, वे ऐसी में न बैठें। इसके साथ ही माइग्रेन के मरीजों के लिए एसी की ठंडी हवा नुकसानदायक हो सकती है।
इन बातों का रखें ख्याल 

  • एसी का तापमान बहुत कम या ज्यादा ना रखें, इसे आप सामान्य तापमान पर सेट करें।
  • एसी के कमरे से बीच-बीच में बाहर निकाल कर ताजी हवा भी लेते रहें।
  • पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।
  • एसी की नियमित रूप से सर्विस करवाते रहें।
  • सोते समय एसी की सीधी हवा लगने से बचें।
  • कमरे में हल्की वेंटिलेशन भी जरूर रखें।