Rajasthan Government: राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना में बड़ा बदलाव किया है। उच्च शिक्षा विभाग ने कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब हर छात्रा को स्कूटी के बजाय सीधे खाते में 70 हजार रुपए दिए जाएंगे। इससे विभाग को टेंडर, खरीद, भंडारण और वितरण जैसी लंबी प्रक्रिया से तो राहत मिलेगी, हालांकि इस फैसले के बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि छात्राएं इस राशि का उपयोग स्कूटी खरीदने में करेंगी या किसी अन्य काम में, क्योंकि विभाग ने राशि ट्रांसफर के बाद इसकी मॉनिटरिंग की कोई व्यवस्था नहीं बनाई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नए फैसले में सबसे पहले 2024-25 की 26 हजार छात्राओं को राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके बाद 2025-26 सत्र की 25 हजार से ज्यादा छात्राएं लाभान्वित होंगी। इनके खाते में करीब 350 करोड़ रुपए डाले जाएंगे।
स्कूटी के बजाय सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगी राशि
आपको बताते चलें कि पिछली सरकार के समय भी कॉलेज आयुक्तालय ने स्कूटी योजनाओं में बदलाव का प्रस्ताव बनाया था। इसमें छात्राओं को स्कूटी की बजाय डीबीटी ई-वाउचर देने का प्लान था। यह सीधे छात्राओं को दिए जाने थे। वे किसी भी कंपनी की स्कूटी खरीद सकती थीं। बिना स्कूटी खरीदे इसका उपयोग नहीं किया जा सकता था। हालांकि प्लान लागू नहीं हुआ।
स्कूटी योजना में विभाग एक सत्र की स्कूटी बांटने में 3 साल तक लगा देता था। विभाग जिलों में नोडल कॉलेज बनाकर स्कूटी भेजता था। वहां सालों तक पड़ी-पड़ी खराब हो जाती है। छात्राओं की सुविधा के लिए नवाचार किया गया है। स्कूटी खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया से लेकर वितरण तक काफी समय लगता था। अब इससे पारदर्शिता भी आएगी, राशि सीधे छात्राओं के खाते में ट्रांसफर होगी।