Veg Recipe: ज्यादातर घरों में उड़द दाल की बड़ी बनाकर खाई जाती है। यह धूप में दो से तीन दिन सूखने के बाद तैयार होती है। इसे आप सालभर स्टोर करके सब्जी बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होती है।। ऐसे में आज हम आपको बड़ी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।
सामग्री
उड़द दाल - एक कप
अदरक - 1 इंच
बेकिंग सोडा -एक चौथाई चम्मच
जीरा -आधा चम्मच
लौंग-4
काली मिर्च दरदरी कुटी हुई- आधा छोटा चम्मच
दाल चीनी - एक टुकड़ा
साबुत धनिया - 2 चम्मच
हरी मिर्च - 2
नमक - स्वाद अनुसार
विधि
-इसे बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- इसके बाद इसे आप दाल को सूती कपड़े में बांधकर किसी थाली पर रख दें और फिर इसके ऊपर भारी चीज रख दें।
- थोड़ी देर बाद आप इस बाहर निकाल लें।
- फिर आप एक बर्तन में दाल डालें। इसके साथ ही अदरक, जीरा, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, साबुत धनिया, नमक डालकर दर-दरा पीस लें।
- अब आप इस मिश्रण को रात भर ढक कर रख दें। ऐसा करने से आपकी दाल अच्छी तरीके से फूल जाएगी।
- फिर अब आप दाल में बेकिंग सोडा डालें और इसे अच्छे तरीके से फेंट लें।
- दाल को फेंटने के बाद दाल को पानी में गिरा कर देखें अगर दाल तैरती है तो आपका मिक्सर तैयार है। अब आप दाल में हरी मिर्च डालकर रख दें।
यह भी पढ़ें- Dahi Fulki Recipe: घर पर ऐसे बनाएं मुलायम दही फुल्की, स्वाद होगा लाजवाब
- फिर आप हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें। अब आप थोड़ी सी दाल लेकर उंगलियों से गोल-गोल तोड़कर थोड़ी-थोड़ी दूर पर रख दें।
- इसे आप थालियां पर रखें और दो से तीन दिन के लिए धूप में सुखा लें।
- सूखने के बाद इसे आप एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें। इन्हें हर साल भर स्टोर करके सब्जी बनाकर खा सकते हैं।