Vinegar Mooli Recipe: सर्दी के मौसम में मूली खाने का स्वाद ही अलग होता है। यह सेहत के लिए तो फायदेमंद होती है बल्कि डाइजेशन सिस्टम को भी काफी स्वस्थ रखती है। ज्यादातर लोग मूली को सलाद या पराठे के रूप में बनाकर खाते हैं। वहीं आप सिरके वाली मूली भीबनाकर खा सकते हैं। इसका स्वाद खट्टा और तीखा होता है, जो खाने के स्वाद को बढ़ा देता है। आपने ज्यादातर सिरके वाली प्याज खाई होगी, लेकिन आज हम आपको इस लेख में सिरके वाली मूली के बारे में बताएंगे। यह बनाने में बहुत ही आसान होती है। वहीं खाने में काफी टेस्टी होती है। तो चलिए जानते हैं सिरके वाली प्याज बनाने की रेसिपी।
सामग्री
मूली - 2
सिरका - आधा कप 
हरी मिर्च - 2
अदरक - 2 इंच 
पानी - आधा कप 
चीनी - एक चौथाई चम्मच 
नमक - दो चुटकी 
चुकंदर एक टुकड़ा
 विधि
-इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मूली को अच्छे तरीके से धोकर लंबे और पतले टुकड़ों में काटें।
- इसके बाद अब आप इसी तरह अदरक को भी लंबे लच्छे और हरी मिर्च को बीच में चीरा लगाकर काट लें। ऐसा करने से सिरके का स्वाद अंदर तक जाता है।

यह भी पढ़ें- Chai Masala Recipe: चाय को बनाना है स्पेशल तो ट्राई करें ये मसाला, नोट कर लें रेसिपी
- अब आप कांच के बाउल में आधा कप सिरका और आधा कप पानी मिलाएं।
- इसके बाद इसमें नमक और थोड़ी सी चीनी डालें और इसे अच्छी तरीके से घोल लें।
- अगर आप रेस्टोरेंट जैसा कलर लाना चाहते हैं तो इसके लिए आप इसमें थोड़ा सा टुकड़ा चुकंदर का डाल दें।
- अब आप सिरके के घोल के अंदर आप कटी हुई मूली अदरक और हरी मिर्च डाल दें। 
- इसके बाद मिक्सर को आप सूखे कांच के जार में भर दें और ढक्कन बंद करके इसे आप 5 से 6 घंटे के लिए रूम टेंपरेचर पर छोड़ दें।
- अगर आप स्वाद थोड़ा खट्टा चाहते हैं तो इसके लिए आप इसे 1 दिन रखकर छोड़ दे। आपका सिरके वाली मूली बनकर तैयार है। इसे आप हमेशा कांच के बर्तन में बनाकर रखें। ऐसा करने से यह काफी लंबे समय तक फ्रेश रहता है।