Snacks Recipe: अक्सर लोग शाम की चाय के साथ खाने के लिए समोसे- पकौड़े जैसी चीज मार्केट से लाकर खाते हैं। जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में आप आलू-पोहा के कटलेट बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं। साथ ही इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। आज हम इस लेख में आलू- पोहा कटलेट बनाने की रेसिपी के बारे में जानेंगे। तो आइए जानते हैं आलू-पोहा कटलेट की रेसिपी के बारे में।
सामग्री
आलू - 2 उबले
पोहा- 1 कप
प्याज- 1 -
हरी मिर्च - 2 चम्मच
अदरक- 1 इंच
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
हल्दी- आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
गरम मसाला - आधा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
कॉर्नफ्लोर- 2-3 बड़े चम्मच
तेल - फ्राई करने के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पोहा को धोकर 5 मिनट के लिए रख दें।
- फिर एक बड़े बाउल में उबले आलू, पोहा, प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर मिलाएं।
- सभी को अच्छे से मिला लें और फिर अपनी पसंद की शेप में टिक्की तैयार करें।
यह भी पढ़ें- Rajasthani Recipe: साधारण मिर्च से बनाएं टेस्टी दही मिर्ची, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
- फिर अब इन्हें कॉर्नफ्लोर से कोट करें।
- अब कड़ाही में तेल गरम करें और कटलेट को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।