Rajasthani Recipe: राबोडी की सब्जी राजस्थानी खाने में सबसे पुरानी परंपरागत व्यंजन है। यह खट्टी छाछ और मकई से मिलकर बनती है। वहीं आप इस सब्जी को काफी समय तक स्टोर करके खा सकते हैं। यह बहुत ही सिंपल और टेस्टी डिश होती है,जोकि बहुत कम ही समय में बनकर तैयार हो जाती है। इसे हर कोई खाना पसंद करता है। तो आज हम आपके  लपारंपरिक स्टाइल में राबड़ी की सब्जी बनाने का तरीका बताएंगे।
सामग्री

राबोडी - डेढ़ कप
दही - आधा कप
प्याज - आधा कप
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच 
नमक - स्वादानुसार
चम्मच जीरा
हीरा -  चुटकी
हरे पत्ते वाले प्याज - आधा कटोरी (बारीक कटे हुए)
लहसुन का पेसट -  1 चम्मच  
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 

विधि

-  इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें पानी डालकर उबाल आने के लिए रख दें।

- फिर इसमें राबोडी डालकर कुछ मिनट के लिए पकने दें और फिर इसके बाद गैस बंद कर दें।

- अब इसे आप ठंडा होने के लिए रख दें और फिर किसी जाली वाले बर्तन से छान कर इसे एक बर्तन में निकाल लें। 

- फिर इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें हींग और जीरा डालकर चटका लें।

- अब आप इसमें कटा हुआ प्याज और हरे पत्ते वाली प्याज दोनों डालकर कुछ मिनट के लिए भून लें।

 - फिर इसके बाद आप गैस को धीमा कर दें और फिर एक कटोरी में दही, नमक, लाल मिर्च, धनिया, लहसुन पिसा हुआ और हल्दी डालकर अच्छे से मिला लें और इस घोल को आप कढ़ाई में डाल दें।

- इसे कुछ देर तक पकने दें जब तक तेल मसाले से अलग न हो जाए।

- अब इसमें आप हरे पत्ते डालकर कुछ सैकेंड के लिए पका लें।

 - इसके बाद आप इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालें और उबाल आने दें।

यह भी पढ़ें- Rajasthani Recipe: बरसात में लोगों बहुत भा रही ग्वार फली ढोकली, जानें इसे बनाने का तरीका

- इसके बाद अब इसमें राबोडी डालकर पका लें। फिर अब आप इसे 5 मिनट के लिए पकने दें।

- अब आप इसमें ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।

आपकी राबोडी की सब्जी तैयार है। इसे आप गरमा गरम रोटी के साथ सर्व करें।