Rajasthani Recipe: दिन की शुरुआत अगर हेल्दी नाश्ते से हो तो पूरा दिन शरीर एनर्जेटिक और फ्रेश रहता है। वहीं अगर आप हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं, तो उसके लिए बेस्ट ऑप्शन है मारवाड़ी पोहा। यह बहुत ही टेस्टी होता है और ज्यादातर लोगों को मारवाड़ी पोहा बहुत पसंद आता है। इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है और यह आसानी से बहुत टेस्टी बनकर तैयार हो जाता है। आज हम आपके लिए मारवाड़ी स्टाइल पोहा रेसिपी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप इसे बना सकते हैं तो चलिए जानते हैं मारवाड़ी बहुत बनाने का तरीका।
सामग्री

पोहा - डेढ़ कप
मूंगफली - 3/4 कप 
हरी मटर के दाने - आधा कप
प्याज - 1
टमाटर - 1 बारीक कटा 
उबला आलू - 1 
हरी मिर्च - 1-2 
करी पत्ते - 4-5 
हरा धनिया - 1 चम्मच
हींग - 1 चुटकी
 राई- आधा चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/3 छोटा चम्मच 
जीरावन पाउडर - 1 चम्मच 
नमक - स्वादानुसार
कुकिंग ऑयल - 3 चम्मच 
नींबू का रस- 4-5 बूंद
 चम्मच चीनी- 1 छोटा
जीरावन पाउडर की सामग्री
जीरा - 2 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
सोंठ पाउडर - 1 / 4 चम्मच
बड़ी इलायची - 1 
लौंग - 5 
सौंफ पाउडर - 1 चम्मच
दालचीनी - 1 टुकड़ा
छोटा जायफल - 1
विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पोगा को छलनी में धोकर रख दीजिए, ताकि सारा पानी निकल जाए और पोहा अच्छे से फूल जाए।
- इसके बाद आप एक बर्तन लें और गर्म करके मूंगफली रोस्ट के लें।

अब इसमे तेल डालकर गरम कर लें और इसमें आप राई डालकर चटका लें। इसके बाद इसमें हरी मिर्च, कड़ी पत्ता और प्याज डालकर कुछ मिनट के लिए पका लें। फिर इसमें टमाटर डालकर 2 मिनट के लिए पकने दें। 
- अब इसमें उबले हुए आलू, मटर, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च, चीनी डाल कर चलाएं। वहीं अगर आप मीठा खाना पसंद नहीं करते हैं तो आप इसमें चीनी इग्नोर कर सकते हैं।
- फिर इसमें आप मूंगफली डालकर मिक्स करें। इसके बाद आप उसके ऊपर से जिरावन पाउडर डालें और कुछ मिनट के लिए ढककर पकने दें।

यह भी पढ़ें- Perfect Tea Recipe: ज्यादातर लोग चाय बनाने में करते हैं गलती, यह होता है पत्ती डालने का सही समय

- अब आप इसमें नींबू का रस और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर गैस बंद कर दें। आपका चटपटी मारवाड़ी पोहा बनकर तैयार है। इसे आप गरमा गरम चाय के साथ सर्व करें।