Rajasthani Recipe: राजस्थान का खानपान पूरे भारत में जाना जाता है। यहां के खाने का स्वाद लोगों की जुबान से उतरता ही नहीं। वहीं दुनिया भर से लोग राजस्थान का व्यंजन चखने आते हैं। मारवाड़ी द्वारा खाना लोगों को बहुत ही भाता है। आज हम आपके लिए मारवाड़ी ग्वार की फली की सब्जी बनाने की रेसिपी लाए हैं। इसे आप बिना तेल के बना सकते हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। बच्चों से बड़े तक सभी को पसंद आती है। तो आईए जानते हैं मारवाड़ी बनाने का तरीका।
सामग्री 
ग्वार की फली - 200 ग्राम 
लहसुन - 34 कलियां
जीरा - आधा चम्मच 
साबुत लाल मिर्च - 4
नींबू का रस - आधा चम्मच 
हरा धनिया
कोयला

यह भी पढ़ें-  Rajasthani Recipe: पार्टनर को बनाकर खिलाएं राजस्थानी पापड़ चूरी, झटपट होती है तैयार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले ग्वार की फली को पानी में उबाल लें और उसके साइड से छिलके हटा दें।
- फिर आप लहसुन, लाल मिर्च, जीरा, नमक, हरा धनिया और नींबू को पिस कर चटनी बना लें। ध्यान रहे कि यह ज्यादा बारीक नहीं होनी चाहिए।
- फिर आप उबली हुई ग्वार की फली में नमक मिलाएं और उसके बाद आप इसमें तैयार की हुई चटनी दो चम्मच डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे आप हाथों से मिलाएं। 
- अब आप ग्वार की सब्जी के बाउल में बीच में बड़ा सा दिया रखें और उसमें जलता हुआ कोयला रख दें। इसके बाद ऊपर से बर्तन ढक दें। इसे आप 10 मिनट के लिए ढका रहने दें। तय समय के बाद आप ढक्कन हटाकर रख दें। आपकी मारवाड़ी ग्वार की फली तैयार है।