Rajasthani Recipe: राजस्थान अपने खानपान के लिए पूरे देश भर में जाना जाता है। यहां के खाने में अलग ही स्वाद होता है, जो हर किसी के दिल को भा जाता है। यहां के खाने का स्वाद चखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। वहीं आपको राजस्थान में कई ऐसे डिश मिल जाएंगी, जिसे खाने के बाद आप बार-बार खाना पसंद करेंगे। ऐसे में आज हम आपके लिए जोधपुर की फेमस रेसिपी पापड़ की दही वाली सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह खाने में भी काफी टेस्टी होती है और बनाने में बहुत आसान होती है। तो चलिए जानते हैं पापड़ की दही वाली सब्जी बनाने की रेसिपी।
सामग्री
पापड़ - 2
दही - आधा कप
प्याज -1
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - आधा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - दो चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पापड़ को टुकड़े करके रख लें।
- अब आप एक कढ़ाई में तेल गर्म करें फिर इसमें आप जीरा, अदरक, हरी मिर्च डालकर चटका लें।
- इसके बाद अब आप इसमें प्याज डालकर अच्छी तरीके से भून लें।
- फिर आपको इसमें सारे मसाले डालने हैं और दही डालकर अच्छे से पका लें।
- जब मसाला अच्छी तरीके से भुन जाएं और तेल ऊपर आ जाए तब आपको इसमें एक कप पानी डालना है।
- अब आप इसे कुछ देर के लिए पकने दें। जब इसमें उबाल आ जाए तो आप इसमें पापड़ डाल दें।
- फिर आप इसे कुछ देर के लिए पका लें।
यह भी पढ़ें- Rice Cooking Tips: बिना भिगोए चावल पकाना पड़ सकता है भारी, जानें सही तरीका या
- इसे आपको 5 मिनट के लिए ढककर हल्के आंच में पकाना है। जब पापड़ मसाला के साथ मिक्स हो जाए तब आप गैस बंद कर दें।
आपकी पापड़ के दही वाली सब्जी बनकर तैयार है। इसे आप गरमा गरम रोटी या चावल के साथ सर्व करें।