Rajasthani Recipe: गेहूं से बनी रोटी, पराठे, पूरी तो हर कोई खाता है। क्या आपने कभी आटे की सब्जी खाई है। गेहूं के आटे से बनी सब्जी राजस्थान में बहुत ही शौक से खाते हैं। यह यहां की ट्रेडिशनल डिश है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। हम बात कर रहे हैं चक्की की सब्जी। यह सब्जी बहुत ही कम मेहनत में जल्दी बनकर तैयार हो जाती है। आज हम आपके लिए गेहूं से बनी सब्जी की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप यह टेस्टी सब्जी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं चक्की की सब्जी बनाने का तरीका।
सामग्री
गेहूं का आटा - 4 कप
तेल - 4 बड़ा  चम्मच
चीनी - आधा चम्मच
बेकिंग सोडा -चौथाई चम्मच
तिल - चौथाई चम्मच
घी - 1 चम्मच
लौंग - 3
बड़ी इलायची - 1
जीरा -आधा चम्मच
दालचीनी - 1 टुकड़ा
काली मिर्च - 7 - 8  
कसूरी मेथी - 1 बड़ा चम्मच
हींग -1 चुटकी
टमाटर - 2
हरी मिर्च - 2
अदरक (टुकड़ा) - आधा इंच
हल्दी पाउडर -आधा चम्मच
धनिया पाउडर - आधा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
दही - आधा कप
मलाई या क्रीम - आधा चम्मच
नमक - स्वादानुसार 
गरम मसाला - आधा चम्मच
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
विधि
-इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में आटा लें और पानी की मदद से गूंथ लें। इसे आप आधा घंटा ढक कर साइड रख दें।
- तय समय के बाद आप गूंथे हुए आटे को एक बर्तन में रखकर पानी की मदद से धो लें और इसे तब तक धोना है जब तक आटा घुलना बंद न हो जाए।

- अब इसे किसी भारी चीज के नीचे 10 मिनट के लिए रख दें। ऐसा करने से आटे से सारा पानी निकल जाएगा।
- इसके बाद चक्की के टुकड़े कर लें। फिर एक बर्तन में तेल गर्म करके चक्की को सुनहरा होने तक तल लें।
- अब दूसरे बर्तन में मसाला बनाने के लिए तेल डालकर गर्म कर लें और फिर उसमें जीरा, दालचीनी, तेज पत्ता, काली मिर्च, लौंग, बड़ी इलायची और हींग डालकर भून लें।
- फिर हरी मिर्च, अदरक और टमाटर का पेस्ट तैयार करें और इसे डालकर धीमी आंच पर भून लें।

यह भी पढ़ें- Rajasthani Dish:  एक बार जरूर ट्राई करें चटपटे राजस्थानी आलू, सभी पूछेंगे कैसे बनाए
- अब इसमें सारे सूखे मसाले डालकर भून लें और जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें दही डाल दें। इसे आप चलाते रहें।
- इसके बाद आधा कम मलाई डाल दें। इसे आप थोड़ी देर के लिए पकने दें। अपने हिसाब से इसमें पानी डालें।
- अब आप इसमें तली हुई चक्की और नमक डाल दें। इसे आप 5-10 मिनट के लिए पका लें।
आपकी चक्की की सब्जी तैयार है।