Rajasthani Mawa Bati: राजस्थान का नाम आते ही सबसे पहले दाल, बाटी, चूरमा का नाम दिमाग में आता है। इसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। वहीं राजस्थान में मिलने वाली दाल, बाटी, चूरमा का स्वाद वाकई ही मजेदार होता है। वहीं इसे राजस्थान के घरों में भी बनाकर खाया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि राजस्थान की बाटी के साथ ही नहीं, बल्कि यहां अलग-अलग तरह की बाटी खाई जाती हैं, जिसमें से एक है मावा बाटी, जो बहुत ही जायकेदार होती है। इसे आप घर में भी बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाने में आपकी मदद के लिए आज हम आपको मावा बाटी बनाने की रेसिपी बताएंगे, जो खाने में बहुत ही जायकेदार होती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
गेहूं का आटा – 2 कप
सूजी – 3 बड़े चम्मच
नमक – एक चुटकी
पानी – जरूरत के मुताबिक
मावा – 200 ग्राम
चीनी – 3 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
काजू-बादाम – 2 बड़े चम्मच
किशमिश – 1 बड़ा चम्मच
घी – जरूरत के मुताबिक
विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी और नमक डालें। इसके बाद इसमें घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर आटे में इतना घी डालें कि मुट्ठी दबाने पर मिश्रण बंधने लगे। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका सख्त आटा तैयार कर लें। आटे को लगभग 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
यह भी पढ़ें- Crispy Namkeen Recipe: शाम की चाय के लिए परफेक्ट है ये खट्टी-मीठी नमकीन, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
फिर मावा की स्टफिंग तैयार करें। इसके लिए एक पैन में मावा डालकर धीमी आंच पर भूनें। इसका रंग बदलने के बाद इसमें चीनी, इलायची पाउडर, काजू, बादाम और किशमिश डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब तैयार आटे से लोइयां तोड़ें और उनके अंदर मावा की स्टफिंग भरकर सारी बाटियां तैयार कर लें।
इसके बाद तैयार बाटियों को ओवन, माइक्रोवेव, एयर फ्रायर या फिर पैन में अच्छी तरह पका लें। बाटियां पकने के बाद उन्हें हल्का ठंडा कर लें और घी डालकर घर की दाल के साथ सर्व करें।