Rajasthani Recipe: राजस्थान एक ऐसा राज्य है जो अपने रंग-बिरंगे पहनावे, संस्कृति और खान-पान के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। अगर आप खाने पीने की शौकीन हैं तो आपको राजस्थान की यह डिश जरूर ट्र्राई करनी चाहिए। इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है और यह डिश है भरवां लौकी। यह बहुत ही टेस्टी बनकर तैयार होती है। इसे आप बनाकर अपने परिवार को भी खिला सकते हैं। आज हम आपको भरवां लौकी बनाने का तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो आईए जानते हैं भरवा लौकी बनाने की रेसिपी।
सामग्री
लॉकी - 2
बेसन- 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
अमचूर - आधा चम्मच
हींग - 1 चुटकी
तेल - 3 बड़े चम्मच
राई- 1/4 चम्मच
जीरा -1/4 चम्मच
दही- आधा कप
विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप छोटी और फ्रेश लौकी लें। फिर इसे छील कर आप बराबर गोल टुकड़ों में काटें।
- फिर आप चाकू की मदद से हर टुकड़े के अंदर से गूदा निकाल दें ताकि इसमें भरावन आसानी से भर सके।
- इसके बाद अब बर्तन में बेसन डालकर भूनें। बेसन भूनते वक्त ध्यान रखें कि यह जलना नहींं चाहिए।
- अब इसमें आप लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, अमचूर और हींग डालकर मिक्स करें।
- तैयार मिश्रण में आप घी या तेल डालकर पेस्ट तैयार कर लें। तैयार भरावन को लौकी के अंदर भरें। ऐसे ही आप लौकी के सभी टुकड़ों के अंदर भरावन भर लें और इसे हल्के हाथों से दबा दें ताकि यह बाहर न निकले।
यह भी पढे़ं- Rajasthani Recipe: चावल के साथ खाएं राजस्थान का फेमस दही तड़का, बहुत आसान है रेसिपी
- अब एक तेल में इन भरी हुई लौकी को फ्राई करके बाहर निकाल लें। अब तेल में राई, जीरा और हींग डालकर चटका लें। फिर इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं और इसके साथ आप इसमें फेंटा हुआ दही डाल दें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
- जब ग्रेवी तेल छोड़ दे तो उसमें भरी हुई लौकी के टुकड़े डाल दें और इसे आप 6-7 मिनट के लिए ढककर पकाएं। तय समय के बाद गैस बंद कर दें। आपकी भरवां लौकी बनकर तैयार है। इसे आप गरमा गरम रोटी के साथ सर्व करें।