Delicious Rajasthani Fini Sweet: अक्सर देखा जाता है कि मिठाइयां सभी को पसंद होती हैं और अगर यह मिठाई कुछ अलग हो तो, मजा दुगना हो जाता है। राजस्थान में कुछ ऐसी ही एक अलग प्रकार की मिठाई बनाई जाती है। जिसे बनाने में कड़ी मेहनत मशक्कत लगती है। जिस कारण से इसका स्वाद बहुत ही लजीज होता है। यह मिठाई प्रदेश के सांभर शहर में बनाई जाती है और इसका नाम फिणी की मिठाई है। 

150 सालों से सांभर में बनती है फिणी

सांभर के फिणी मिठाई के निर्माता बताते हैं कि उनका फिणी बनाने का काम पिछले 150 सालों से चला आ रहा है। उनके दादा और पिता ने भी यही काम किया था। अब सांभर शहर में तकरीबन 120 से ज्यादा दुकानदार हैं, जो फिणी बनाने का कार्य करते हैं। शहर में लगभग 10 क्विंटल फिणी प्रतिदिन तैयार हो रही है। त्योहारों पर इसकी डिमांड बहुत अधिक बढ़ जाती है। इस मिठाई को अन्य राज्यों और शहरों में भी भेजा जाता है। फिणी के स्वादिष्ट और लजीज होने का कारण इसकी कारीगरी है। क्योंकि इसे बनाने की रेसिपी बहुत ही यूनिक और खास है। इसकी सामग्री को सही अनुपात में मिलाने पर ही इसका स्वाद निखरकर आता है। अन्य शहरों में जो फिणी बनाई जाती है, वह इतनी स्वादिष्ट नहीं होती। लेकिन जो फिणी सांभर में बनती है, वह बहुत ही स्वादिष्ट और लोगों को पसंद आती है। शहर के लोग भी फिणी मिठाई बहुत चाव से खाते खिलाते हैं। 

ऐसे बनती है फिणी मिठाई

सांभर के एक कारीगर ने बताया कि फिणी की मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले घी को जमाया जाता है। फिर पानी में फैट मिलाना होता है। उसके बाद छोटे लोई तोड़कर उन्हें रेशेनुमा गुच्छे के फैटकर बनाए जाते हैं। अब इसे घी में सेकना होता है। सेकने के बाद इसे चीनी की गोल चाशनी में डुबाकर, यह मिठाई खाने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाती है। 

फिणी की रेसिपी है कुछ खास

इस परंपरागत रूप से फिणी तैयार की जाती है। फिणी की यह रेसिपी बहुत ही यूनिक और खास है। देखा जाए तो यह मिठाई रेशेनुमा तरीके से तैयार होती है, लेकिन इसके बनाने की विधि कुछ अलग ही है। सांभर के सभी कारीगर पुराने और परंपरागत तरीके से ही फिणी बनाते हैं और इसीलिए यहां के कारीगरों के हाथ की बनी हुई फिणी दूर दूर तक पसंद की जाती है। विदेशों तक में इस मिठाई ने अपनी पहचान बनाई हुई है।

यह भी पढ़ें -